सॉफ्ट स्किल्स क्या होती है? जाने इसके बारे में

Published on 18 Jul 2024 . 1 min read



Soft skills kya hoti hai, Soft skills kya h, Soft skills in Hindi Soft skills kya hoti hai, Soft skills kya h, Soft skills in Hindi

आज के समय में जिस एक चीज़ की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है सॉफ्ट स्किल्स (Soft skills kya h)। पहले के समय में लगभग सभी कंपनियों के द्वारा हार्ड स्किल या तकनीकी स्किल को ही महत्व दिया जाता था लेकिन बदलते परिवेश में टिकाऊ और अच्छे कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सॉफ्ट स्किल्स को बहुत ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

यह सॉफ्ट स्किल्स ना केवल आपको नौकरी दिलवाने में सहायता करती (Soft skills kya hoti hai) है बल्कि उसमें बनाए रखने में भी बहुत सहायता करती है। अब प्रश्न यह उठता है कि आखिरकार यह सॉफ्ट स्किल्स होती क्या है और किस तरह से यह आपकी सहायता कर सकती है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में ही बात करने जा रहे हैं।

सॉफ्ट स्किल्स क्या होती है? (Soft skills kya hoti hai)

सॉफ्ट स्किल्स कुछ और नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष का गुण होता है जो उसके व्यवहार, बोलने की शैली, काम करने की शैली इत्यादि को दर्शाता है। कहने का अर्थ यह हुआ (Soft skills in Hindi) कि कोई कर्मचारी अपने सहकर्मियों के साथ किस तरह का व्यवहार करता है, उसके बोलने और लिखने की शैली कैसी है, वह समस्या को किस रूप में देखता है, वह टीम के साथ किस तरह से काम करता है, उसके सुनने की क्षमता कैसी है इत्यादि।

आज के समय में लगभग सभी बड़ी कंपनियों में इसी तरह के कर्मचारियों की ही (Soft skills kya hai) जरुरत है। उदाहरण के तौर पर फैशन के क्षेत्र में ग्लो एंड लवली को ले लीजिए या तकनीक के क्षेत्र में टाटा या एचसीएल को। हर बड़ी कंपनी अपने यहाँ नियुक्त किए गए कर्मचारियों के लिए सॉफ्ट स्किल्स को प्राथमिकता दे रही है।

ऐसे में आइए जाने सॉफ्ट स्किल्स में क्या कुछ स्किल्स आती है:

  • सही से बोलना सॉफ्ट स्किल्स का एक प्रमुख अंग है। आपकी संवाद शैली कैसी है, आप किस तरह से दूसरों के साथ बातचीत करते हैं, इत्यादि।

  • सही शब्दों का चुनाव भी सॉफ्ट स्किल्स में ही डाला जा सकता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप बोलते समय किन शब्दों का और किस रूप में इस्तेमाल करते हैं, यह भी सॉफ्ट स्किल्स को ही दर्शाता है।

  • बोलने के साथ साथ सक्रिय रूप से सुनना भी सॉफ्ट स्किल्स में ही आता है। आप बातचीत करते समय दूसरों की बातों को कितना ध्यान से सुनते हैं और उसमें किन बातों को अपनी बातचीत में शामिल करते हैं इत्यादि।

  • आप अपने समय का कैसे सदुपयोग करते हैं या उसका प्रबंधन किस रूप में करते हैं, यह भी सॉफ्ट स्किल्स में आता है।

  • दूसरों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है और आपके हावभाव कैसे हैं, यह भी सॉफ्ट स्किल्स को दर्शाता है।

  • आप ऑफिस में किस तरह का परिचय देते हैं, आपके उठने, बैठने की कला कैसी है, यह भी सॉफ्ट स्किल्स ही है।

  • आप समस्याओं को किस रूप में देखते हैं और उन्हें सुलझाने के लिए लिए किस तरह का नजरिया रखते हैं, यह भी सॉफ्ट स्किल्स का ही एक अंग है।

  • टीम वर्क और नेतृत्व करने के गुण भी सॉफ्ट स्किल्स का ही अंग माने जाते हैं।

कुल मिलाकर आपके व्यवहार को सॉफ्ट स्किल्स के अंतर्गत माना जाता है। इसमें आपकी रचनात्मकता, निर्णय लेने की क्षमता, समाधान करने इत्यादि के गुणों को शामिल किया जाता है।

सॉफ्ट स्किल्स कैसे सीखें?

अब यदि आप सॉफ्ट स्किल्स को सीखना चाहते हैं तो उसके लिए बहुत सी चीजें हैं जिन पर आप काम करना शुरू कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रकृति के साथ समय बिताना जैसे कि बागबानी करना या सफल लोगों की संगत में रहना और सकारात्मक बने रहना जरुरी है।

इसी के साथ ही आप ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। इसके लिए विश्व प्रसिद्ध कंपनी ग्लो एंड लवली के द्वारा सॉफ्ट स्किल्स के ऊपर एक नहीं बल्कि कई तरह के ऑनलाइन कोर्स के विकल्प दिए गए हैं। आपको बस अपनी पसंद के अनुसार किसी भी सॉफ्ट स्किल्स कोर्स को चुनना है और उसे करना है। यह सभी कोर्स एकदम फ्री हैं जिन्हें घर बैठे किया जा सकता है।

सॉफ्ट स्किल्स के फायदे

अब अंत में हम आपको सॉफ्ट स्किल्स से मिलने वाले तरह तरह के फायदों के बारे में भी बता देते हैं। वैसे तो ऊपर सॉफ्ट स्किल्स के बारे में पढ़कर आपको इसके अंतर्गत मिलने वाले फायदों के बारे में पता चल ही गया होगा लेकिन फिर भी कुछ मुख्य और मूलभूत फायदों को हम आपके सामने रखने जा रहे हैं।

  • नौकरी मिलने में आसानी होना। यदि व्यक्ति के पास तकनीकी स्किल्स हैं लेकिन सॉफ्ट स्किल्स नहीं हैं तो आज के समय में उसे नौकरी मिलने में बहुत ज्यादा मुश्किलें आती हैं। वहीं जिसके पास सॉफ्ट स्किल्स हैं उसे आसानी से नौकरी मिल जाती है।

  • जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें उसमें बने रहने और आगे बढ़ने के लिए भी सॉफ्ट स्किल्स की जरुरत होती है। ऐसे में प्रोमोशन की संभावना भी बहुत बढ़ जाती है।

  • सॉफ्ट स्किल्स के माध्यम से व्यक्ति के अंदर नेतृत्व करने के गुण विकसित होते हैं। इससे उसे कंपनी में ऊँचे पदों पर बिठाया जाता है ताकि वह टीम का अच्छा नेतृत्व कर सके।

  • व्यक्ति को अपने निजी जीवन में भी बहुत सफलता देखने को मिलती है। वह निरंतर अपना विकास करता हुआ चलता है और वह सब कुछ हासिल करता है जो वह पाना चाहता है।

  • उसके पारिवारिक व अन्य लोगों के साथ रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलता है। यह हर किसी के लिए बहुत ही लाभदायक माना गया है।

ऐसे में आपको भी अपनी सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान देना चाहिए। इसी के साथ ही आप अपनी सॉफ्ट स्किल्स को परखने के लिए ग्लो एंड लवली की वेबसाइट पर जाकर वहां पर सॉफ्ट स्किल्स से जुड़े ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। इसमें मिले अंकों के आधार पर आप अपना आंकलन कर सकते हैं।


17212864941721286494
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :