इन्फ्लुएंसर बनने की पहली सीढ़ी: अपना ‘नीश’ कैसे खोजें

Last updated 4 Dec 2025 . 56 min read



Niche kaise chune, Niche kya hota hai, Niche kaise select kare Niche kaise chune, Niche kya hota hai, Niche kaise select kare

क्या आप कंटेंट क्रिएटर बनने का सोच रही हैं!! यदि ऐसा है तो आज ही Glow Up Academy by Glow and Lovely #ApniRoshniBaaharLa से अपनी यात्रा को शुरू करें।

आज के बदलते युग में यदि आप इन्फ्लुएंसर बनने का सोच रहे हैं तो यह बहुत सही रहेगा। वह इसलिए क्योंकि यदि हम अपने चारों ओर देखेंगे तो पाएंगे कि हर कोई ऑनलाइन स्क्रॉल कर रहा है। ऐसे में उनका सामना हर दिन किसी ना किसी इन्फ्लुएंसर की पोस्ट्स से (Niche kya hota hai) होता है।

ऐसे में यदि आप भी इन्फ्लुएंसर बनने की राह पर आगे बढ़ना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। हालाँकि इसमें सबसे बड़ी समस्या आती है अपना नीश चुनने की अर्थात अपना एक स्पेसिफिक क्षेत्र चुनने की। यदि आपने यह काम सही से कर लिया तो अवश्य ही आप बहुत आगे बढ़ेंगे।

तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको यही (Niche kaise chune) बताएँगे कि इन्फ्लुएंसर बनने के लिए आप अपना एक सही नीश कैसे चुन सकते हैं। साथ ही एक सही नीश कैसे एक इन्फ्लुएंसर की सफलता की मुख्य कुंजी बन जाता है।

नीश क्या होता है?

इन्फ्लुएंसर के रूप में अपना नीश चुनने से पहले आप यह तो जान लें कि आख़िरकार यह इन्फ्लुएंसर होता क्या है। तो नीश अंग्रेजी भाषा का एक शब्द (Niche kya hota hai) है जिसका हिंदी में तात्पर्य है किसी विषय विशेष में अपनी प्रतिभा का परिचय देना। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप इन्फ्लुएंसर तो बनना चाहते हैं लेकिन उस इन्फ्लुएंसर के रूप में आप किसी विषय वस्तु पर तो अपना कंटेंट बनाएंगे ना।

ऐसे में आप अपना मुख्य विषय क्या चुनते हैं, बस वही आपका नीश बन जाता है। नीचे कुछ ऐसे नीश के नाम दिए जा रहे हैं जो आज के समय में सबसे ज्यादा प्रचलन में हैं।

  • ट्रेवल या यात्रा

  • शिक्षा या कोचिंग

  • घरेलू नुस्खे

  • मनोविज्ञान

  • मनोरंजन

  • फिटनेस या स्वास्थ्य

  • फैशन व ब्यूटी इत्यादि।

इस तरह से आप ऊपर दिए गए क्षेत्र में से अपना नीश चुन सकते हैं या अपनी पसंद के अनुसार इनसे हटकर भी कोई नीश चुन सकते हैं।

सही नीश चुनने के लाभ

अब आप सोच रहे होंगे कि जब आपको इन्फ्लुएंसर बनना ही है तो किसी एक नीश को चुनना क्यों जरुरी है या फिर इससे आपको क्या कुछ लाभ मिलते हैं। तो यहाँ हम आपको पहले ही सचेत कर दें कि यदि आप एक इन्फ्लुएंसर के रूप में हर क्षेत्र में अपना कंटेंट बनाएंगे तो आप कभी भी सफल नहीं हो (Niche kaise select kare) पाएंगे।

आप इन्टरनेट पर जाकर तरह तरह के इन्फ्लुएंसर की प्रोफाइल को अच्छे से जांच लें। वहां आप पाएंगे कि हर इन्फ्लुएंसर का अपना एक नीश है। कोई मनोरंजन के क्षेत्र में वीडियोज बना रहा है तो कोई फूड से सम्बंधित ब्लॉग लिख रहा है। ऐसे में आप भी अपना एक नीश चुनेंगे तो लोगों से जल्दी कनेक्ट कर पाएंगे।

अपना नीश कैसे चुने?

अब बात करते हैं अपना नीश सेलेक्ट करने अर्थात उसे चुनने या पहचानने (Niche kaise chune) की। तो इसके लिए कई तरीके हैं जो आप अपना सकते हैं। यहाँ हम कुछ चुनिन्दा तरीकों को आपके सामने रखने जा रहे हैं।

  1. सबसे पहले तो आपको अपने इंटरेस्ट अर्थात रुचि के बारे में अच्छे से जानने की जरुरत है। आपकी रुचि किस विषय में ज्यादा है और किस विषय में आपको बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं है, उसकी एक सूची बना लीजिए।

  2. अब जब आपने अपनी पसंद और नापसंद के विषयों की सूची बना ली है तो उसमें से उन विषयों को अलग कर दीजिए जिनकी बाजार में अब के समय में कम मांग है क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह विषय आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं।

  3. अब आपको बचे हुए विषयों में से यह देखना होगा कि आप किस विषय में अपने आपको अच्छे से एक्सप्रेस कर पाते हैं। कई बार होता यह है कि आपको किसी विषय में रुचि तो होती है लेकिन आप उसमें अपने आपको अच्छे से एक्सप्रेस ही नहीं कर पाते हैं।

  4. अब जो विषय बच गए हैं, उसमें अपनी स्किल्स का टेस्ट लीजिए या उसे निखारने का प्रयास कीजिए। इसके लिए आप ग्लोअप अकैडमी के ऑनलाइन फ्री कोर्स का सहारा भी ले सकती हैं जो आपको विषय के अनुसार अपनी स्किल्स को निखारने में मदद करेगा।

  5. अब आपने जिन जिन विषय में स्किल्स सीखी है, उन सभी की आपस में तुलना करें और देखें कि आप किस्में बेहतर परफॉर्म कर पा रहे हैं और उसी में ही आगे बढ़ें।

इस तरह से ऊपर बताये गए 5 स्टेप्स के माध्यम से आप अपने लिए एक परफेक्ट नीश को चुन सकते हैं और उस विषय में इन्फ्लुएंसर की दिशा में आगे बढ़ सकते (Niche kaise chune) हैं।

नीश चुनने के बाद क्या करें?

अब जब आपने अपना नीश चुन ही लिया है तो बारी आती है उस दिशा में आगे बढ़ने की। नीश चुनने के बाद आप उस पर सीधे ही कंटेंट बनाना शुरू न कर दें बल्कि उस पर पहले से पूरी रिसर्च और शोध करें। इसके लिए आप देखें कि बाजार में क्या कुछ चल रहा है और किस चीज़ पर पब्लिक अच्छे से रिस्पॉन्स कर रही है।

साथ ही आपके प्रतियोगी किस तरह के कंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके बाद आप भी कंटेंट बनाना शुरू कर सकते हैं। एक बार जब आप कंटेंट बनाना शुरू कर (Niche kaise select kare) दें तो उसके बाद रुके नहीं और निरंतर अन्तराल पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहें।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि एक सफल इन्फ्लुएंसर बनने के लिए नीश का क्या कुछ महत्व होता (Niche kaise chune) है। साथ ही यह भी जाना कि किस तरह से आप अपने लिए एक परफेक्ट नीश चुन सकते हैं।

वहीं यदि नीश को निखारने या उसमें स्किल्स को और बेहतर करने की जरुरत है तो उसमें हमारे बताए अनुसार ग्लोअप अकैडमी के ऑनलाइन फ्री कोर्स आपकी मदद कर सकते हैं।

अन्य संबंधित लेख:


17648358991764835899
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :