पॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं?

Published on 30 Jan 2025 . 1 min read



Podcasting careers, Podcasting kya hota hai, Podcast career development Podcasting careers, Podcasting kya hota hai, Podcast career development

पहले के समय में हम रेडियो बहुत सुना करते थे। वहाँ पर कोई व्यक्ति निश्चित समय पर आकर तरह तरह से हमारा मनोरंजन करता था। तो क्या आपको पता है कि वह व्यक्ति पॉडकास्टिंग का काम (Podcasting careers) कर रहा होता था। पॉडकास्टिंग का अर्थ होता है केवल अपनी आवाज के जरिए किसी विषय पर लोगों का मनोरंजन करना या उन्हें अपने कंटेंट से बांधे रखना।

अब आज के समय में रेडियो तो नहीं है लेकिन अक्सर हम लोगों को अपनी कार या मोबाइल इत्यादि में FM सुनते हुए देखते हैं। अब तो मोबाइल पर कई तरह की ऐप भी आ चुकी हैं जहाँ हम असंख्य कहानियां और कविता इत्यादि पॉडकास्टिंग के माध्यम से सुनते हैं। ऐसे में पॉडकास्टिंग में करियर बनाना आकर्षक और मनोरंजक के साथ साथ बहुत पैसा बनाने वाला भी है।

आज के इस लेख में हम आपके साथ पॉडकास्टिंग (Podcasting kya hota hai) के जरिए किस तरह से अपने करियर में एक नई उड़ान भरी जा सकती है, उसके बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं पॉडकास्टिंग के बारे में सबकुछ।

पॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं?

पॉडकास्टिंग बहुत ही मनोरंजक फील्ड तो है लेकिन इसमें हर कोई सफल नहीं हो पाता है। वह इसलिए क्योंकि इसमें आप सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं और यदि दर्शक आपकी आवाज, बोलने की शैली, शब्दों के चयन इत्यादि को पसंद नहीं करते हैं तो फिर सारा का सारा काम धरा का धरा रह जाएगा।

ऐसे में यदि आपको पॉडकास्टिंग में अपना करियर (Podcast career development) बनाना है तो उसके अंतर्गत आपके अंदर कुछ आवश्यक कौशल का होना परम आवश्यक हो जाता है। तो आइए जाने पॉडकास्टिंग के लिए आपके अंदर किस किस कौशल का होना आवश्यक है।

पॉडकास्टिंग के लिए जरुरी स्किल्स

  • भाषा की समझ: सबसे पहले तो आपकी अपनी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। अब यहाँ पर भाषा की बात हो रही है तो यह बात आप अवश्य समझ लें कि पढ़ने में तो लोग फिर भी हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं लेकिन यदि आपको भारत के दर्शकों को पॉडकास्टिंग या वीडियो के माध्यम से लुभाना हैं तो उसमें हिंदी या फिर क्षेत्रीय भाषाओं का ही बोलबाला रहता है।

  • बोलने की शैली: आपकी भाषा में पकड़ के साथ साथ आप उसे किस तरह से बोलते हैं अर्थात आपकी आवाज कैसी है, आपका एक्सेंट किस तरह का है, इससे भी बहुत फर्क पड़ता है।

  • शब्दों का चयन: आप बोलने के लिए किन शब्दों का चयन करते हैं और कितनी जल्दी उन्हें पकड़ पाते हैं, इस पर भी पॉडकास्टिंग का करियर निर्भर करता है।

  • संवाद करने की क्षमता: आप लोगों के साथ बातचीत करते समय उनके साथ किस तरह से संवाद कायम कर पाते हैं और किस तरह से उन्हें अपने साथ बांधे रख सकते हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण कौशल है।

  • भावनाओं पर नियंत्रण: पॉडकास्टिंग के लिए जो एक और कौशल आपके अंदर होना चाहिए वह है अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना। हालाँकि इसमें आपको अपनी भावनाएं दिखानी होगी लेकिन जो कंटेंट के लिए चाहिए, वही भावनाएं दिखानी होगी, ना कि जो आप महसूस कर रहे होंगे।

इन सभी स्किल्स को सीखने के लिए आप ग्लो एंड लवली कंपनी के ऑनलाइन कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्स को आप घर बैठे फ्री में कर सकते हैं। इससे भी आपको बहुत मदद मिल जाएगी।

पॉडकास्टिंग में करियर भी हैं बहुत सारे

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या पॉडकास्टिंग का अर्थ केवल अपनी आवाज से दर्शकों को लुभाना ही होता है, इसमें कोई अन्य काम नहीं हो सकता है क्या। तो यहाँ हम आपकी इसी दुविधा का अंत करने वाले हैं। दरअसल पॉडकास्टिंग में सबसे महत्वपूर्ण करियर अपनी आवाज के जरिए दर्शकों को बांधे रखना ही होता है लेकिन और भी कई करियर विकल्प हैं जो आप पॉडकास्टिंग में बना सकते हैं। आइए जाने।

  • मैनेजर: पॉडकास्टिंग में मैनेजर का बहुत अहम रोल होता है क्योंकि यह पॉडकास्टिंग के शो का प्रबंधन देखने का काम करता है। यही उस शो को मैनेज करता है, उसके लिए सभी निर्देश देता है इत्यादि।

  • राइटर: पॉडकास्टिंग में बोलने वाला व्यक्ति सिर्फ अपने मन से ही सब कुछ नहीं बोल रहा होता है बल्कि उसके लिए पहले से एक स्क्रिप्ट तैयार होती है। ऐसे में आप पॉडकास्टिंग में राइटर बन सकते हैं।

  • एडिटर: पॉडकास्टिंग का शो हमेशा लाइव हो, ऐसा जरुरी नहीं होता है। अधिकतर शो आज के समय में पहले ही शूट कर लिए जाते हैं और फिर बाद में दर्शकों को सुनाए जाते हैं। ऐसे में उसे एडिट करने का काम एडिटर का होता है।

  • मार्केटिंग: अब उस पॉडकास्टिंग शो की मार्केटिंग भी तो जरुरी है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक अपनी पहुँच बना सके। ऐसे में उसकी मार्केटिंग करने का काम भी आपके द्वारा किया जा सकता है।

अब यदि आप पॉडकास्टिंग में इतने सारे करियर विकल्प को लेकर सोच विचार में पड़ गए हैं तो ज्यादा चिंता मत कीजिए। आप अपनी स्किल्स या रुचि को पहचानने के लिए अपना एक ऑनलाइन टेस्ट भी ले सकते हैं। इसके लिए ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा ही ऑनलाइन टेस्ट सीरीज चलाई जाती है, जिसमें आप भाग ले सकते हैं।

पॉडकास्टिंग में कितना पैसा है?

अब बात करते हैं पॉडकास्टिंग में करियर बनाने के तहत मिलने वाले पैसे की। शुरूआती तौर पर तो आपको कम पैसे मिलेंगे लेकिन यदि आपकी आवाज लोगों के दिल को छू गई तो समझ जाइए कि आपकी लाइफ सेट है। एक बार दर्शकों को आप पसंद आने लगते हैं तो फिर आपकी डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आपको मिलने वाला पैसा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

यह पैसा लाखों तक में होता है। पॉडकास्टिंग के क्षेत्र में कुछ सफल लोग तो एक एक शो का लाखों रूपया ले लेते हैं। ऐसे में यह पूर्ण रूप से आपके काम और आपकी आवाज पर ही निर्भर करता है कि आप इस क्षेत्र में कितना आगे तक जाएंगे। बाकी आप ग्लो एंड लवली का कोर्स करके एक सफल करियर बनाने की दिशा में तो आगे बढ़ ही सकते हैं।

अन्य संबंधित लेख:

17382240031738224003
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :