अपने टैलेंट को कैसे पहचाने, Apne Talent Ko Kaise Pahchane

Published on 4 Mar 2022 . 1 min read



Apne Talent Ko Kaise Pahchane, Apni Skill Ko Kaise Pahchane, Apne Talent Ko Kaise Pehchane, Apne Talent Ko Kaise Pahchane In Hindi Apne Talent Ko Kaise Pahchane, Apni Skill Ko Kaise Pahchane, Apne Talent Ko Kaise Pehchane, Apne Talent Ko Kaise Pahchane In Hindi

टैलेंट या हुनर एक ऐसी चीज़ (Apni Skill Ko Kaise Pahchane) हैं जो अगर व्यक्ति सही समय पर पहचान जाए तो पता नही क्या कुछ हासिल कर ले। लेकिन हम हैं कि उस ओर ध्यान ही नही देते और इसी में अपनी आधी जिंदगी निकाल देते (Apne Talent Ko Kaise Pehchane) हैं। फिर जब हमे अपने असली टैलेंट के बारे में पता चलता हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती हैं।

ऐसे में यदि आप अपने टैलेंट को सही समय पर पहचान (Apne Talent Ko Kaise Pahchane In Hindi) जाए और उस पर अपना काम शुरू कर दे तो फिर देखिये आपको आगे बढ़ने से कौन रोक पाएगा। इसलिए देर मत कीजिए क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे कि अपने टैलेंट को कैसे पहचाना जाए और उस पर आगे कैसे बढ़ा जाएँ। आइए जाने।

अपने टैलेंट को कैसे पहचाने (Apne Talent Ko Kaise Pahchane)

#1. समय निकाले

इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय अपने लिए और अपने टैलेंट के लिए निकालने की आवश्यकता हैं। यदि आपके पास समय ही नही हैं या उसकी कमी हैं तो फिर आप अपने हुनर को कैसे पहचान पाएंगे और कैसे उस पर काम कर पाएंगे।

इसलिए सबसे जरुरी हैं अपने काम फिर चाहे वो ऑफिस का हो या पढ़ाई का या कुछ और, सभी में से कुछ ना कुछ समय बचाकर अपने टैलेंट के लिए निकाले।

#2. शांत मन

यदि आपका मन अशांत हैं या किसी बात का डर हैं या कोई चीज़ परेशान करती हैं या आप किसी चिंता में हैं तो यह आपके मन को एक जगह टिकने में बहुत बड़ी बाधक हैं। इससे सबसे बड़ी दिक्कत जो होती हैं वह यह कि आपका दिमाग ज्यादातर समय इधर-उधर का सोचने, समय व्यर्थ करने और मानसिक दबाव लेने में ही निकाल देता हैं।

अब यदि आपके दिमाग में पहले से ही हजारों चीज़े और चिंता चल रही हैं तो फिर अपने बारे में जानने और अपने टैलेंट को पहचानने और उसे निखारने में कैसे मदद मिलेगी। इसलिए सबसे पहले अपने दिमाग को शांत करना सीखें। इसके लिए आप आज से ही योग व प्राणायाम कर सकते हैं जिससे आपको दिमाग को बहुत सीमा तक शांत करने में सहायता मिलेगी।

#3. गतिविधियों में भाग ले

अपने टैलेंट को पहचानने और उस पर काम करने के लिए यह जरुरी हैं कि आप प्रतिदिन के सामान्य कार्यों और गतिविधियों के अलावा एक्स्ट्रा गतिविधियों में भी भाग ले। इसके लिए घर या ऑफिस से निकले। कोई क्लब की सदस्यता ले या कहीं ज्वाइन करे।

इससे आपको नयी चीज़ों को जानने और उन्हें परखने में बहुत सहायता मिलेगी। एक बार यह शुरू करके देखिये और फिर देखिये इसमें आपको कितनी मदद मिलेगी। यह जरुरी नही कि आप शुरू में ही बाहर जाकर किसी क्लब या संस्था से जुड़े, आप चाहे तो ऑनलाइन भी किसी चीज़ से जुड़ सकते हैं या सीख सकते हैं।

#4. बातचीत करें

यदि आपकी दूसरों से कम बात करने या अपने में ही खोये रहने की आदत हैं तो आज से ही इसे बदल दीजिए क्योंकि हमारा दिमाग केवल एक सीमा तक ही सोच पाएगा। इसलिए अपने दोस्त बनाइए, उनसे मिलिए और उनसे सकारात्मक बातचीत कीजिए।

अपने जानने वालों के साथ अपने विचार, आइडियाज इत्यादि शेयर करें और इस पर उनकी राय जाने। इससे आपको अपने विचारों को एक नया आयाम देने, नयी चीज़ों और विचारों को जानने और दूसरों का नजरिया जानने में बहुत मदद मिलेगी। कई बार ऐसा होता हैं कि किसी चीज़ में हम बहुत अच्छा कर सकते हैं लेकिन इसके लिए सही रास्ता हमे कोई और दिखा जाता हैं।

#5. आपकी रुचि

यह जरुरी नही कि आप जो काम करते हैं उसमे आपकी रुचि भी हो। क्या पता वह काम आप केवल अपनी जीविका के लिए कर रहे हैं। इसलिए आपका सबसे ज्यादा ध्यान या मन किस काम में लगता हैं, आपको किस काम में करने में सबसे ज्यादा आनंद आता हैं या किसे करने में आपको मन की शांति का अनुभव होता हैं।

ऐसे कामों की एक सूची बनाए और देखिये कि इनमे से कौन-सा काम आप सबसे बेहतर तरीके से कर सकते हैं। फिर उस काम में आप और क्या नया सीख सकते हैं और दूसरों को उसमें से कुछ बेहतर दे सकते हैं।

ऐसा करने से आपको अपना टैलेंट पहचानने और उस पर आगे बढ़ने में बहुत सहायता मिलेगी। इसलिए सबसे पहले अपने रुचि के कामों की एक लिस्ट बनाए और फिर ही उस पर आगे बढ़ें।

#6. नया सीखें

जब आपने अपनी पसंद के काम को चुन लिया हैं तो यह जरुरी नही कि आप उस पर कुछ नया शुरू कर सकते हैं या उससे एकदम से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए जरुरी हैं आपको उसमे निखार लाने की और उसमे कुछ नया या आज के ज़माने के हिसाब से सीखने की।

इसके लिए आप घर बैठे उस काम के बारे में कोई कोर्स कर या कुछ नया सीखकर अपना कौशल बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप ग्लो एंड लवली कंपनी की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। वहां पर महिलाओं को सक्षम बनाने और उन्हें अपना टैलेंट पहचानने में सहायता करने के लिए फ्री में ऑनलाइन कोर्स करवाए जाते हैं।

आज तक कई महिलाओं ने वहां ऑनलाइन कोर्स कर अपनी स्किल्स को नया आयाम दिया हैं और अपने टैलेंट को पहचाना हैं। आज वे महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में पहले से कई गुणा बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और अच्छा खासा कमा भी रही हैं। तो आप क्यों पीछे रह जाएँ! आज ही इस लिंक पर क्लिक करें और देखिये आपके टैलेंट से संबंधित कोई कोर्स हैं या नही।

#7. स्वयं को परखे भी

जब आपने अपने टैलेंट को पहचान लिया हैं और उस पर काम भी करने लगी हैं तो यह जरुरी नही कि आप हमेशा उसी दिशा में आगे बढ़ती रहें। क्या पता आपको कुछ सुधार लाने की आवश्यकता हैं या उसमे कुछ नया करने की? इसलिए समय-समय पर स्वयं को परखना भी उतना ही आवश्यक होता हैं जितना खुद को पहचानना।

इसके लिए भी ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा फ्री में ऑनलाइन टेस्ट करवाए जाते हैं जहाँ महिलाएं अपने टैलेंट को परख सकती हैं और जान सकती हैं कि वे किस लेवल पर हैं या उनको अब क्या सुधार करने की आवश्यकता हैं। इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें और दीजिए एक टेस्ट और जानिए कि आपको किस क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता हैं।

अन्य संबंधित लेख:

 

16463814431646381443
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :