फूड ब्लॉगर बनने के आसान तरीके

Published on 8 Dec 2022 . 1 min read



Food blogger kaise bane, Food blogger in Hindi, How to become food blogger in India in Hindi Food blogger kaise bane, Food blogger in Hindi, How to become food blogger in India in Hindi

`लोगों को जो चीज़ सबसे ज्यादा पसंद आती है और जो लोगों के दिल तक पहुँचने का रास्ता होता है वह होता है भोजन। अब हम लोग इतनी मेहनत करते (Food blogger kaise bane) ही क्यों है खाना खाने के लिए ही ना। पहले के समय में तो थोड़े बहुत ही खाने के (Food blogger in Hindi) विकल्प हुआ करते थे लेकिन आज के समय में तो इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अब तो लोगों के पास खाने के बहुत सारे विकल्प मौजूद है और हर दिन कोई ना कोई नयी खाने की विधि मिल जाती है।

तो जब बाकि लोग खाना खाने के लिए कमा रहे हैं तो वही आप इसी को ही अपना बिज़नेस बना ले और इसके जरिये खाना खाए। कहने का मतलब (How to become food blogger in India in Hindi) यह हुआ कि क्यों ना आप एक फूड ब्लॉगर बन कर अच्छा खासा पैसा कमाना शुरू कर दे। आज के समय में कई फूड ब्लॉगर चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसके द्वारा उन्होंने बहुत ही कम समय में अच्छी खासी प्रसिद्धि भी हासिल कर ली है। अब तो वे किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है और बहुत लोग उन्हें जानते हैं।

तो आप भी फूड ब्लॉगर बन कर अपनी पहचान बना सकते हैं और कुछ ही दिनों में मशहूर हो सकते हैं। यदि आपका बनाया खाना लोगों को पसंद आने लगा या फिर उसकी विधि पढ़ कर उन्हें अच्छा लगा तो फिर वे बार बार आपके ब्लॉग पढ़ने को आएंगे। तो आइए जाने फूड ब्लॉगर बनने के लिए आपको क्या कुछ करना होगा।

फूड ब्लॉगर कैसे बने? (Food blogger kaise bane)

फूड ब्लॉगर बनने के लिए आपको शुरू से ही मेहनत करनी शुरू कर देनी होगी। कहने का मतलब यह हुआ कि यदि आपकी रसोई के काम में रुचि नहीं है या आपको खाना बनाना नहीं आता है तो फिर आप फूड ब्लॉगर भी नही बन पाएंगे। तो सबसे पहले तो आप रसोई के कामकाज को अच्छे से संभाले और यह देखे कि वहां किस किस तरह की चीज़ बनती है और कैसे बनती है और किस तरीके से बनती है इत्यादि इत्यादि।

यहाँ पर बहुत सारी बाते होगी जो आपको प्रतिदिन देखनी और सीखनी होगी और उसी के बलबूते ही आप आगे चलकर एक अच्छी फूड ब्लॉगर बन पायेगी। तो आप यह देखे कि आप क्या कुछ बना सकते हैं उसे कैसे बना सकते हैं उसके लिए क्या कुछ मेहनत लगेगी, किन किन सामग्री का इस्तेमाल होगा इत्यादि इत्यादि।

फूड ब्लॉगर का कोर्स करे

आपको फूड ब्लॉगर बनने के लिए चीजों को बनाने के साथ साथ उसका कोर्स भी करना चाहिए। अब यह कोर्स आपको कई जगह से करने को मिल जाएंगे। आपके शहर में भी कई इंस्टिट्यूट फूड ब्लॉगर बनने का कोर्स करवाते होंगे और इसके लिए उनके द्वारा हजारो लाखों रुपए ले लिए जाते होंगे। वही यदि आप ऑनलाइन भी फूड ब्लॉगर का कोर्स करेंगे तो वहां भी आपसे हजारों रुपए ले लिए जाएंगे।

तो यदि आप यह सोच कर चिंता में पड़ गए हैं और मुफ्त में यह कोर्स करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कही और जाने की जरुरत नहीं। सबसे पहले तो आपका एक महिला होना जरुरी है क्योंकि यह मुफ्त की सुविधा केवल और केवल महिलाओं के लिए ही है। तो यदि आप एक महिला है तो आपको ग्लो एंड लवली की वेबसाइट पर जाना होगा।

आपने अवश्य ही इस कंपनी का नाम सुना होगा क्योंकि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में यह कंपनी बहुत ही प्रसिद्ध कंपनी है और इसके द्वारा ग्लो एंड लवली वाली फेस क्रीम का भी निर्माण किया जाता है। तो आपको इनकी वेबसाइट पर ही फूड ब्लॉगर का कोर्स करवाने से संबंधित सब जानकारी मिल जाएगी। आप चाहे तो आप सीधे इस लिंक पर क्लिक कर भी वहां जा सकते हैं और फूड ब्लॉगर का कोर्स करना शुरू कर सकते हैं।

फूड ब्लॉगर की वेबसाइट देखे

अब जब आपने फूड ब्लॉगर का कोर्स कर लिया है तो आपको ऑनलाइन ऐसी वेबसाइट को ढूँढना होगा जहाँ पर फूड ब्लॉगर अपने लेख लिखते हैं या जहाँ पर खाने से सम्बन्धित विधियाँ लिखी जाती है। ऐसी आपको हजारो वेबसाइट मिल जाएगी और वो भी कई तरह की भाषाओँ में। कहने का मतलब यह हुआ कि आप कई तरह की भाषाओँ में फ़ूड ब्लॉग लिख सकते हैं और प्रसिद्धि बटोर सकते हैं।

तो जब आपको यह वेबसाइट मिल जाए तो आप वहां पर अपना रिज्यूमे भेज दे और उनसे कहे की आप उनकी वेबसाइट के लिए लिखना चाहते हैं। उनके द्वारा आपके रिज्यूमे को अच्छे से देखा जाएगा और उसका आंकलन किया जाएगा। साथ ही आप उन्हें अपने लिखे कुछ फ़ूड ब्लॉग के सैंपल भी भेज दे ताकि वे इसे पढ़ कर यह देख सके कि आपको उनके यहाँ लेना चाहिए या नही।

यदि उन्हें आपका लेख पसंद आ जाता है और वे आपके काम को लाइक करते हैं तो आपको वहां पर फूड ब्लॉगर के रूप में अच्छी खासी नौकरी मिल जाएगी। उसके बाद आप उनके लिए लिखकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।

फूड ब्लॉगर की नौकरी करना

फूड ब्लॉगर के रूप में आपको नौकरी तो मिल जाएगी लेकिन आप कब तक उस नौकरी पर टिके रहते हैं या भी तो जानना जरुरी होता है। आज कल बेकार फूड ब्लॉगर की कोई कमी नही है और कंपनी को यदि लगता है कि आपके द्वारा लिखे गए फ़ूड ब्लॉग की कोई महत्ता नहीं है या आप बहुत घटिया लिख रहे हैं या लोगों को वह पसंद नहीं आ रहा है तो आपको कंपनी से बाहर निकालते हुए एक मिनट की भी देरी नहीं लगेगी। उसी पल ही कंपनी आपको बाहर कर देगी और आप फिर से बेरोजगार हो जाएंगे।

तो इसके लिए अपनी तैयारी को मजबूत रखा जाए तो बहुत मदद मिलती है। तो इसके लिए जरुरी है समय समय पर खुद का टेस्ट लेते रहना। कहने का मतलब यह हुआ कि आप ग्लो एंड लवली की वेबसाइट से फूड ब्लॉगर का कोर्स तो कर लेंगे लेकिन उसके बाद यदि खुद का आंकलन नहीं करेंगे तो कैसे काम बनेगा।

तो इसके लिए भी आपको ग्लो एंड लवली की वेबसाइट पर जाकर या इस लिंक पर क्लिक कर सीधे उनके द्वारा करवाए जा रहे फूड ब्लॉगर के टेस्ट पर पहुँच जाएंगे। यहाँ पर आपको फूड ब्लॉगर के लिए लिए जा रहे टेस्ट को देना होगा और उसमे मिले अंकों के आधार पर खुद का आंकलन करना होगा। यदि आपके अच्छे नंबर आते हैं तो मतलब आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं और यदि कम नंबर आते हैं तो फिर आपको और ज्यादा पढ़ने की जरुरत है।

तो इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि किस तरह से आप फूड ब्लॉगर बन सकते हैं और उसके लिए आपको अभी से ही क्या कुछ तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। तो क्या अब आप फूड ब्लॉगर बनने के लिए तैयार है या अभी भी आपके मन में किसी तरह की कोई शंका शेष रह गयी है। यदि कोई शंका बची है तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।


default_user
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :