सपनों को साकार करने के नियम

Last updated 20 May 2022 . 1 min read



Sapno ko pura kaise kare, Apne sapno ko kaise sakar karen, Sapno ko sakar kaise kare, Sapne kyon aate hain Sapno ko pura kaise kare, Apne sapno ko kaise sakar karen, Sapno ko sakar kaise kare, Sapne kyon aate hain

सपने देखना बुरी बात नही हैं लेकिन मायने यह रखता (Apne sapno ko kaise sakar karen) हैं कि आप उन सपनों को पूरा करने के लिए कर क्या रही हैं। यदि हम बस सपने देखते रह जाएंगे और कुछ करेंगे नही (Sapno ko pura kaise kare) तो वे सपने हमेशा सपने ही बनकर रह जाएंगे। किसी का सपना होता हैं कि वह कुछ नया सीखें तो कोई अपने करियर में ऊँची उड़ान भरना चाहता हैं तो कोई अपने घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहता हैं।

ऐसे में यदि आप भी अपने सपनों को एक नयी दिशा (Sapno ko sakar kaise kare) देने और उन्हें पूरा करने के लिए तैयार हैं तो इससे पहले आपको कुछ बाते जान लेना आवश्यक हैं ताकि आप अपने सपनों को जल्द ही और सही समय रहते पूरा कर सके। आइए जाने इसके बारे में सबकुछ।

सपने क्यों आते हैं? (Sapne kyon aate hain)

सपने हमे यूँ ही नही आते बल्कि यह हमारे मन की ही एक क्रिया हैं। जिस प्रकार हम इस दुनिया में रह रहे हैं ठीक उसी प्रकार सपने लेना एक अलग दुनिया हैं। उस दुनिया की कोई सीमा नही क्योंकि यह हमारी इच्छाओं को पूर्ण करती हैं। सपनों में हम ज्यादातर वही देखते हैं जो हम करना चाहते हैं या होते हुए देखना चाहते हैं।

ऐसे में सपने लेना बुरा नही कहा जा सकता। कई बार हमे सपने सिर्फ नींद में ही नही बल्कि खुली आँखों से भी आते हैं। उन्हें भी सपना ही कहा जाएगा क्योंकि यह आपकी महत्वाकांक्षाएं हैं। ऐसे में इन सपनो को केवल सपने रहने देना अपने साथ बेमानी कही जाएगी। तो चलिए जाने सपनो को साकार कैसे किया जाए।

सपनो को साकार करने के नियम (Sapno ko pura kaise kare)

#1. केवल देखें नही बल्कि कुछ करे

सपने लेना या देखना बुरी बात नही लेकिन यदि आप इसके लिए कुछ करेंगे नही तो यह बुरी बात हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि यदि आप सपने देखते ही रहेंगे और उसको पूरा करने के लिए कुछ भी नही करेंगे तो फिर यह गलत बात होगी।

इसलिए प्रतिदिन कुछ ना कुछ ही सही लेकिन अपने सपनो को पूरा करने के लिए कुछ ना कुछ करते रहिये। सपने चाहे कितने भी बड़े हो लेकिन आप उसको पाने के लिए हर दिन छोटे-छोटे प्रयास भी करेंगे तो एक दिन अवश्य सफलता को प्राप्त करेंगे।

#2. आलस को त्यागे

यदि आप आलसी बने रहेंगे और कुछ करेंगे नही तो कैसे चलेगा। चीज़ों को आगे के लिए या कल के लिए टाल देना किसी समस्या का समाधान नही हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपके सपने सच हो और जल्द से जल्द सच हो तो अभी से और आज से ही अपने आलस को त्याग दे।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने सपने साकार करने के लिए एक प्लानिंग की आवश्यकता होगी। इसलिए पहले देखे कि आप किस चीज़ से शुरुआत करेंगी और उस चीज़ को आज ही करिए। एक बार आपने अपने आलस को त्याग दिया तो फिर आपको सफल होने से कोई नही रोक पाएगा।

#3. शुरुआत करिए

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो शुरुआत करने से घबराते हैं या आनाकानी करते हैं लेकिन एक बार शुरुआत कर दी तो फिर रुकते नही। आपको भी इसी हौसले की आवश्यकता हैं। आप एक सफल शुरुआत करके देखिये। यह जरुरी नही कि यह शुरुआत बड़े स्तर पर ही हो लेकिन कुछ शुरुआत तो हो।

यकीन मानिये एक बार आपने अपने सपने पूरे करने के लिए शुरुआत की तो आपका हौसला दिन बर दिन बढ़ता ही जाएगा। ऐसे में एक शुरुआत ही हर समस्या का समाधान हैं जो आपके सपनो को पूरा करेगी।

#4. नया सीखते रहे

अपने सपनो को पूरा करने के लिए हमें आज के समय के हिसाब से खुद को अपडेट रखने और अपनी स्किल्स को बढ़ाने की जरुरत होती हैं अन्यथा बाकि लोग हमसे आगे निकल जाएंगे। ऐसे में आप देखे कि आपको किस चीज़ में बेहतर करने या सीखने की आवश्यकता हैं और किस तरह से आप अपनी स्किल्स को बढ़ा सकती हैं।

आज के समय में जब सबकुछ ऑनलाइन हो गया हैं तो आपको भी कुछ नया सीखने या अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए कही बाहर जाने की आवश्यकता नही। आप अपने घर बैठे ही बहुत कुछ इंटरनेट से सीख सकती हैं। इसमें महिलाओं के लिए स्पेशली विश्व प्रसिद्ध कंपनी ग्लो एंड लवली ने अपना हाथ आगे बढ़ाया हैं।

ग्लो एंड लवली कंपनी अपनी वेबसाइट पर कई ऐसे फ्री कोर्स उपलब्ध करवा रही हैं जिसे दुनिया के किसी भी कोने में बैठी महिला अपने घर बैठे कर सकती हैं और बहुत कुछ नया सीख सकती हैं। इसलिए यदि आप भी कुछ सीखना चाहती हैं और अपनी स्किल्स को बढ़ाना चाहती हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर ग्लो एंड लवली द्वारा करवाए जा रहे मुफ्त कोर्सेज के बारे में जान सकती हैं।

#5. एक रणनीति बनाए

हमे जब भी कोई शुरुआत करनी हो या आगे बढ़ना हो तो उसमे एक रणनीति की हमेशा जरुरत पड़ती हैं। बिना रणनीति के आप अपनी मेहनत को गलत दिशा में लगा सकती हैं और आगे चलकर यह आपके काम भी नही आएगी। ऐसे में शुरू में ही एक प्रॉपर प्लानिंग व स्ट्रेटेजी बना दी जाए और उसी पर आगे बढ़ा जाए तो फिर जल्द ही सफलता हाथ लगती हैं।

इसलिए अपने सपनो को पूरा करने के लिए एक प्लानिंग बनाए और लक्ष्य निर्धारित करे। अब हर दिन उसी प्लानिंग के अनुसार काम करे और आगे बढ़ें। फिर देखिएगा कैसे आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ती चली जाएगी।

#6. असफलताओं से निराश ना हो

यह जरुरी नही कि आपका सपना पहली बारी में ही पूरा हो जाए। यदि सपना पूरा करना इतना ही आसान होता तो फिर उसे सपना ही क्यों कहा जाता। सपना वह होता हैं जो हमे सोने नही देता, इसलिए उसको पूरा करने के लिए मेहनत भी बहुत लगती हैं।

ऐसे में अपने सपनो को पूरी करने की दिशा में कई रोड़े आएंगे, कई बार असफलता का मुख देखना पड़ेगा, निराशा का भाव आएगा लेकिन ऐसे में रुके नही और अपनी हर असफलता से कुछ ना कुछ सीखें और प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। यदि आप अपनी असफलता को भी सफलता में बदलने का साहस रखती हैं तो अवश्य ही एक दिन सफल हो जाएँगी।

#7. समय-समय पर खुद का टेस्ट ले

हम कितने पानी में हैं, यह जानना भी बहुत जरुरी होता हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि यदि हम यूँ ही काम करते चले गए और बीच-बीच में खुद को परखा नही या खुद का आंकलन नही किया तो क्या पता सफलता मिले या ना मिले। ऐसे में समय-समय पर खुद का आंकलन करना और उस हिसाब से खुद को तैयार करना सपनो को पूरा करने की एक कुंजी होती हैं।

इसलिए आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में खुद का टेस्ट ले और देखे कि आप किस चीज़ को और कैसे बेहतर कर सकती हैं। इसके लिए भी आप ग्लो एंड लवली कंपनी से मदद ले सकती हैं। उसके लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा और आप देखेंगी कि ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा सभी महिलाओं के लिए मुफ्त में ऑनलाइन टेस्ट भी लिए जाते हैं जिसमे हम सभी अपनी स्किल्स को परख सकती हैं।

इसलिए इन टेस्ट को देती रहे और जांचे कि आपने पहले से क्या बेहतर किया और किस चीज़ में अभी और मेहनत करने की आवश्यकता हैं। इस ऑनलाइन टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा जो आपके रिज्यूमे में भी बहुत काम आएगा।


16530254771653025477
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :