इन सब महिलाओं को इतनी जल्दी नौकरी कैसे मिली (सफलता की कहानियां)

Published on 14 Jun 2021 . 1 min read



Safal Mahila Udyami Ki Jankari, Bharat Ki Safal Mahilayen, Successful Women Entrepreneurs In India In Hindi, Success Story Of Indian Business Woman In Hindi Safal Mahila Udyami Ki Jankari, Bharat Ki Safal Mahilayen, Successful Women Entrepreneurs In India In Hindi, Success Story Of Indian Business Woman In Hindi

“अगर वो कर सकती हैं तो आप क्यों नहीं?”

जरा सोच कर ही देखिये कि ऐसी बहुत सी महिलाएं (Safal Mahila Udyami Ki Jankari) हैं जो पहले बिल्कुल आप जैसी ही थी और उन्होंने एक दम जीरो से शुरुआत की थी लेकिन आज वे एक सफल महिला उद्यमी हैं। उन्हें भी पहले काम करने का कोई अनुभव नही था और ना ही उनके पास कोई प्रोफेशनल डिग्री थी। उनके पास बस एक चीज़ थी और वो था कुछ कर दिखाने का जुनून। इसी जुनून के बलबूते आज वे वो हैं जो बनने की चाह वो अपने मन में इतने सालो से दबाकर रख रही (Bharat Ki Safal Mahilayen) थी।

तो अब हम आपसे वही प्रश्न पूछना चाहते हैं कि अगर वे सब महिलाएं कर सकती हैं तो आपमें किस चीज़ की कमी हैं? क्या आपके कोई सपने नही हैं या आपको सपने देखने का अधिकार नही हैं? क्या आप हमेशा दूसरों पर आश्रित ही रहना चाहती हैं या खुद के पैरों पर खड़े होकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती हैं!!

आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ही महिलाओं की सफलता की कहानियां साँझा करेंगे जिन्होंने अपने बलबूते सबकुछ हासिल किया और आज वे अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। आइए जानते हैं ऐसी सफल महिला उद्यमियों की कहानियों के कुछ अंश।

सफल महिला उद्यमियों की कहानियां (Successful Women Entrepreneurs In India In Hindi)

#1. अन्नू ने दी अपने सपनों को उड़ान

अन्नू जो कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं, बचपन से ही उनका लगाव ब्यूटी, मेकअप और ग्रूमिंग की ओर था बस तलाश थी तो एक सही दिशा की। उनका लक्ष्य तय करने में ग्लो एंड लवली ने ही उनकी सहायता की। जब उन्होंने ग्लो एंड लवली के मुफ्त कोर्सेज के बारे में सुना तो तुरंत ही रजिस्टर करके कोर्स ज्वाइन किया।

यकीन मानिये इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गयी और उन्होंने अब अपना करियर इसी में बना लिया हैं। इससे उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर करने और ब्यूटी उद्योग में काम तलाशने में बहुत सहायता मिली।

#2. रवीना को मिला पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स के कारण नौकरी में प्रमोशन

रवीना जो कि नासिक की रहने वाली हैं, हमेशा से ही कहीं से कुछ ना कुछ सीखने में लगी रहती थी। एक दिन अपनी इन्स्टाग्राम की स्टोरी चेक करते हुए उन्होंने ग्लो एंड लवली के मुफ्त कोर्सेज के बारे में जाना। इससे उनकी जिज्ञासा बढ़ी और बस वे जुड़ गयी ग्लो एंड लवली के फ्री ऑनलाइन कोर्सेज से।

इसके बाद उन्होंने इस पर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स को पूरा किया। इससे उन्हें अपने व्यवहार में अभूतपूर्व परिवर्तन पाया। उनके अनुसार इसकी बदोलत ही उन्हें अपनी नौकरी में प्रमोशन मिल पाया। आज वे अपने आप को पहले से ज्यादा बेहतर पाती हैं और एमबीए की तैयारी कर रही हैं।

#3. संध्या रानी को मिली स्कॉलरशिप से उनकी डिग्री पूरी हुई

जब संध्या अपनी सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी तब उनके परिवार की स्थिति बहुत तंग थी। उनके पिता विकलांग थे जिस कारण घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। इसके कारण ही उनकी बड़ी बहन ने घर चलाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। संध्या को भी लगा कि उन्हें भी अपने सपने को अधूरा ही छोड़ना पड़ेगा।

लेकिन संध्या को क्या पता था कि जिस ग्लो एंड लवली करियर में उन्होंने रजिस्टर किया हैं उसमें कुछ चुनिंदा लड़कियों को जिन्हें ग्लो एंड लवली करियर की ओर से स्कॉलरशिप का ऑफर मिला हैं, उसमें संध्या जी का भी नाम हैं। बस फिर क्या था, स्कॉलरशिप से मिले पैसों की मदद से संध्या ने ना केवल अपनी सॉफ्टवेर की डिग्री पूरी की बल्कि आज एक मल्टीनेशनल कंपनी ओरेकल में क्लाउड परफोर्मिंग इंजिनियर है।

#4. यशिका को मिली एक नयी पहचान

दरअसल यशिका हरियाणा के हिसार के रहने वाली थी और वही अपनी पढ़ाई कर रही थी लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। वहां यशिका को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि उनकी अंग्रेजी कमजोर थी जिसकी वजह से उन्हें अपने सहपाठियों, अध्यापकों इत्यादि से बात करने में झिझक का सामना करना पड़ता था।

ऐसे ही एक दिन उन्हें ग्लो एंड लवली के फ्री इंग्लिश कोर्सेज के बारे में पता चला। बस फिर क्या था, उन्होंने उसी पल इसके लिए रजिस्टर किया और इन कोर्सेज को पूरा किया। आज यशिका दूसरों से बात करने में बिल्कुल नही हिचकिचाती और सबसे इंग्लिश में आसानी से बात कर लेती हैं।

#5. पूजा को अपनी नौकरी के साथ मिली अपना पसंदीदा काम करने की प्रेरणा

पूजा जो कि दिल्ली की रहने वाली हैं, बैंक में क्लर्क की नौकरी करती है। इसी से वे अपने को और अपने परिवार को संभालती हैं। जिम्मेदारियों के बोझ के तले उन्हें कभी अपने बारे में ज्यादा सोचने का समय ही नही मिला। एक दिन उन्हें ग्लो एंड लवली करियर के मुफ्त कोर्सेज के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी कम्युनिकेशन को ठीक करने वाला कोर्स चुना।

इसके बाद ना केवल उन्होंने इस कोर्स को सफलतापूर्वक खत्म किया बल्कि इसके बाद उन्हें अपने करियर के रूप में फैशन डिजाईन का विकल्प मिला। जब उन्होंने इसके बारे में और जाना तो उनकी दिलचस्पी इसमें बढ़ गयी। अब पूजा अपनी बैंक की नौकरी करने के साथ-साथ फैशन डिजाईन में भी अपना करियर बनाने के विकल्प तलाश रही हैं।

कैसा लगा आपको इनकी सफलता की कहानियां पढ़कर? क्या आपके हौसले में कुछ वृद्धि हुई या फिर आप अभी भी कुछ और महिलाओं की सफलता की कहानियां पढ़ने की इच्छुक हैं? यदि हां, तो आप इस लिंक पर क्लिक करके ऐसी ही कुछ और सफल महिलाओं की कहानियां पढ़कर उनसे प्रेरणा ले सकती हैं।

इसके साथ ही यदि आप भी इनके जैसे आगे बढ़ना चाहती हैं और अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहती हैं तो बिल्कुल भी एक पल गवाएं आज ही इस लिंक पर क्लिक करके अपने लिए सबसे सही ऑनलाइन कोर्स या करियर का विकल्प चुने और काम पर लग जाएँ। ध्यान रखे किसी भी काम को करने की कोई उम्र नही होती, आप जब चाहे अपने जुनून के बल पर अपना करियर बना सकती हैं और इनके जैसी एक सफल महिला उद्यमी बन सकती हैं।

अन्य संबंधित लेख:


16236693991623669399
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :