रसोई घर से पाएं पिंपल्स का उपचार - 15 आसान उपाय

Last updated 28 May 2022 . 1 min read



Pimple Hatane Ke Gharelu Upay Pimple Hatane Ke Gharelu Upay

युवाओं में कील-मुंहासे या पिंपल्स एक आम समस्या हैं। महिलाओं और लड़कियों में यह अधिक देखा जाता है क्योंकि उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव अधिक होता है। इसमें चेहरे पर लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं जिन्हें कील कहते हैं जिन्हें दबाने पर सफेद रंग का पदार्थ निकलता है, यही कील को फोड़ों अलग पहचान दिलाती है। वैसे इन्हें बिलकुल दबाना या छेड़ना नहीं चाहिए, ऐसा करने से कील की जगह पर गहरे व स्थाई दाग बन सकते हैं।

मुंहासे यानि पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं :

1. ज़्यादा तेल वाला खाना​: सामान्यतया पिंपल्स ऑयली त्वचा पर अधिक होते हैं। तो ये कहा जा सकता है की खाने में अधिक मात्रा में तेल या चिकनाई के सेवन से स्किन का तेलिए स्तर बढ़ सकता है और पिंपल्स की परेशानी भी बढ़ सकती है।

2. प्रदूषण: प्रदूषण और धूल मिट्टी से चेहरा गंदा हो जाता है औऱ पिंपल्स हो सक़ते हैं।

3. चाय /कॉफी: ज़रुरत से ज्यादा कॉफी या चाय पीने से खून में sebum की मात्रा बड़ सकती है जिनसे भी पिंपल्स हो सकते हैं।

4. धूप:  सूरज की तेज किरणें चेहरे की नाज़ुक त्वचा बुरा असर करती हैं इससे मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है।

5. तनाव: कभी कभी मानसिक तनाव और इसके लिए ली गई दवाओं की वजह से भी पिंपल्स हो जाते हैं ।

6. हार्मोनल बदलाव: हमारा शरीर में बढ़ती उम्र के साथ हार्मोन्स का बदलाव होता है इससे भी पिम्पल्स होने की संभावना रहती है खास तौर पर महिलाओं में पीरियड्स शुरू होने पर, गर्भास्था में या रजोनिवृत्ति के समय पिंपल्स हो सकते हैं।

पिम्पल्स हटाने के क्विक ट्रिकस

  • चेहरे की सफाई एवं ताज़गी के लिए चेहरे को बार-बार सिर्फ पानी से धोते रहें।
  • अधिक कैलोरी वाले खाने जैसे जंक फूड और तली-भुनी चीजों से जितना हो सके दूर रहें।
  • अपने आहार में हेल्दी चीज़ें जैसे ताज़े फल और हरी सब्ज़ियों का प्रयोग अधिक करें।
  • बहुत पानी पियें, हमारे शरीर बहूत पानी की आवश्यकता रहती है जिसे नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए और याद से हर आधे घंटे में आराम से बैठ कर गिलास से पानी पीना चाहिए।
  • हमारी शारीरिक स्थिति बहुत हद तक हमारी मानसिक स्थिति पर निर्भर करती है, टेंशन और स्ट्रेस हमें नकारात्मकता देता है और शरीर को अनायास ही रोग सहने पद जाते हैं, इसलिए बेहतर है की तनाव से दूर रहें।
  • योगा करें, योग या व्यायाम करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और हमें ताज़गी और निरोग काया मिलती है।


पिंपल्स होने पर उस जगह कई बार जलन, सूजन, दाग धब्बे जैसी समस्याएं महसूस होती है। इसके अलावा महंगी दवाइयों एवं विशेषज्ञों के चक्कर लगाने से मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है, तो आइये अपने घर के ख़ज़ाने से कुछ ऐसी सामग्रीयां चुनते हैं जिनसेइन समस्याओं में आराम मिले।

(निर्देश:- इन उपायों को इस्तेमाल करने से पहले हाथ के पीछे की तव्चा पर रगड़ कर चेक कर लें की आपको इससे कोई ऐलर्जी तो नहीं है।)

पिम्पल्स हटाने के घरेलु उपाय​

#1. नीम:

जैसा की सब जानते हैं की नीम सभी प्राकर्तिक औषधियों में सबसे उत्तम है। त्वचा के लिए नीम बहुत उपयोगी होता है। नीम की पत्तियों को पीसकर एक साफ़ कपड़े से निचोड़ कर जूस निकल लें। यह जूस चेहरे पर लगाने के कुछ देर बाद चेहरा साफ़ पानी से धोने से पिंपल्स में राहत मिलती है। ऐसा नियमित करने से पिंपल्स पूरी तरह ख़तम हो जाते है और कोई दाग-धब्बे भी नहीं रहते।

#2. जीरा:

एक या दो चम्मच जीरे को पानी के साथ पीस कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को चेहरे पर दिन में 1 बार लगाएं फिर एक घंटे बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। यह नुस्खा
पिंपल्स को ठीक करने में बहुत सहायक है।

#3. लहसुन:

अति गुणकारी लहसुन की 3-4 कलियों को 2-3 लौंग के साथ पीसकर पिंपल्स पर लगाएं और कुछ देर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें । इस उपाय से पिम्पल्स से काफी हद तक निजाद मिलता है।

#4. हल्दी:

हल्दी एंटीबैक्टीरियल तत्वों का अद्बुत स्त्रोत है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने तथा त्वचा सम्बन्धी रोगों से छुटकारा पाने के लिए युगों युगों से हल्दी का प्रयोग निःसंकोच किया जाता है। थोड़ी सी हल्दी को पानी या दूध में मिलाकर पिंपल्स पर लगाईए और फिर 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लीजिए ऐसा नियमित करने से निश्चित तौर पर पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।

#5. बर्फ़:

एक बर्फ़ का टुकड़ा एक साफ़ कपड़े में लपेट लें। अब पिंपल्स पर धीरे से रगड़े और तुरंत हटा दें। प्रतिदिन दो से तीन मिनट तक करने से बहुत आराम मिलता है और सूजन भी काम हो जाती है।

#6. सफ़ेद टूथपेस्ट:

अपने चेहरे पर कुछ देर सफ़ेद टूथपेस्ट लगाके छोड़ दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। प्रतिदिन नियमित रूप से इस क्रिया को करने से चमत्कारिक फायदा देखंने को मिलता है।

#7. पुदीना:

पुदीने में पाए जाने वाला मेंथॉल, पिंपल्स में हो रही जलन को कम करता है, और चेहरा साफ़ भी करता है। पुदीने के रस को पिंपल्स पर समय समय पर लगाते रहने से
पिंपल्स छूमंतर हो जाते हैं।

pudina for pimples

#8. दाना मेथी:

मेथी के दाने अनेकों गुणों का खज़ाना होते हैं। कहा जाता है शरीर के अनगिनत कष्टों का इलाज मेथी के दानो में छिपा है। ये त्वचा को भी साफ़ व मुलायम रखने में सहायक है। पिंपल्स के इलाज के लिए मेथी के दानों को उबालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को पिंपल्स पर नियमित लगाए कुछ ही दिनों में चेरे से सभी दाग धब्बे व निशान गायब हो जायेगा।

#9. खीरा:

चेहरे पर खीरे के रस को रोज़ लगाने से चेहरे पर गज़ब का निखार आता है। पिंपल्स से निज़ाद पाने के लिए खीरे का पेस्ट पिंपल्स पर अच्छे से लगा कर सूखने तक छोड़ दें, फ़िर साफ़ पानी से धो लें, यह भी पिंपल्स और उससे जुडी हर समस्या का बेजोड़ इलाज है।

#10. एलोवेरा:

वर्तमान दौर में त्वचा की खूबसूरती से सम्बंधित कोई भी बात एलोवेरा के बगैर अधूरी है। ये पिंपल्स से निजाद का भी अचूक नुस्खा है। एलोवेरा का एक टुकड़ा पौधे से काट कर लाऐ और चाकू की मदद से हरे हिस्से को चिर कर बिच में से निकलने वाले जेल को पिंपल्स के ऊपर लगा कर सूखने तक छोड़ दें फिर साफ़ पानी से धो लें।

#11. मुल्तानी मिटटी:

दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंदें नींबू के रस को मिलाकर हलके पानी की मदद से पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पिंपल्स अथवा पुरे चेहरे पर लगा कर 10 से 15 मिनट रख कर साफ़ पानी से धो लें। इस नुस्खे से पिंपल्स में बहुत आराम मिलता है, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से त्वचा साफ़ हो जाती है और त्वचा का अतिरिक्त तेल भी निकल जाता है।

#12. टी ट्री ऑयल:

एक प्याली में दो से तीन बूंद टी ट्री ऑयल और एक चम्मच जैतून का तेल के मिश्रण को हर कुछ घंटों बाद पिंपल्स पर लगाएं। टी ट्री ऑयल और जैतून का तेल एक बहुत बढ़िया एंटीमाइक्रोबायल एवं एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है जो त्वचा को भरपूर पोषण देते हैं।

#13. नींबू का रस:

नींबू हमारे रसोई घर का अभिन्न अंग है, जिस तरह खाने में स्वाद की खूबसूरती नहीं आती उसी तरह नींबू के रस के बिना चेहरे की खूबसूरती अधूरी है। नींबू का रस अपने पिम्पल्स और उनके दागों पर अच्छे से लगा ले और 30 मिनट बाद साफ़ पानी से. धो लें।

#14. शहद का फेस पैक:

शहद तो वैसे ही बहुत गाढ़ा होता है इसे रात को सोने से पहले, हथेली पर लेकर उंगली की मदद से सरे चेहरे पर लेप की तरह लगाएं और कुछ देर रख कर ताज़े पानी से धोकर हर्बल मॉइस्चराइज़र लगा कर सो जाएँ। शहद से चेहरा नरम, खूबसूरत और स्वस्थ हो जाता है।

shehad for pimples

#15. बेकिंग सोडा:

बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच स्तर संतुलित रखता है, जिससे जलन कम होती है और त्वचा को आराम मिलता है। इसके अलावा ये पिंपल को सुखा देता है और पिम्पल्स से तुरंत निजाद दिलाने में सहायक है। एक चम्मच बेकिंग सोडा और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाए और अपनी उंगली की मदद से पिंपलस पर लगाएं। पांच मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर साफ़ पानी से धोकर चेहरे पर हर्बल मॉइस्चराइज़र लगऐ।

 अगर आपने ये लेख​ पढ़ लिया है तो​ अब​ जानें बालों को झड़ने से रोकने के घरेलु उपाय


default_user
Ramandeep
An intense writer, a poetess with feel & purpose, a vigorous blogger to motivate homemakers and a spiritual mind maker. I believe in moving along with everyone. You can find more about me on pearlsofwords.com


Share the Article :