आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

Published on 14 Sep 2019 . 1 min read



income certificate kaise banaye income certificate kaise banaye

अगर किसी भी बैंक, कार्यालय या सरकारी कार्यालयों में आपको अपना कोई भी काम करवाना हो तो कई प्रूफ यानी प्रमाण पत्र देने पड़ते हैं। सरकार के अनुसार यह प्रमाण पत्र इसलिए देना आवश्यक है ताकि सरकार हर एक चीज़ का रिकॉर्ड रख सके। फिर चाहे बात सिम लेने की हो या किसी होटल में कमरा लेने की, हर जगह आजकल अपना कोई न कोई प्रमाण पत्र दिखाना बहुत जरूरी है।

इन्ही में से एक है प्रमाण पत्र है आय प्रमाण पत्र यानी इनकम सर्टिफिकेट। यह भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है और इसका प्रयोग कई जगहों पर होता है। जानिए कहां-कहां प्रयोग होता है आय प्रमाण पत्र और इसे आप कैसे बनवा सकते हैं।

कहां प्रयोग होता है आय प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र वो दस्तावेज है जिसमें किसी भी व्यक्ति या उसके पूरे परिवार की सलाना वार्षिक आय का पूरा लेखा-जोखा होता है। निम्नलिखित जगहों पर इसका प्रयोग किया जाता है। यानी इन जगहों पर आपके आय प्रमाण पत्र के बिना आपका काम नहीं हो सकता। जैसे:

1) अगर आपको बैंक से लोन लेना है तो आपको उसके लिए अपना आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

2) स्कूल या कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए भी परिवार का आय प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है।

3) शिक्षा लोन के लिए भी इस प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी है।

4) अगर आप उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति के लिए आवेदन करते हैं तो उस दौरान भी आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

5) अगर आप कोई मकान या घर किराये पर लेते हैं तो किराये पर लेने वाले और किराए पर देने वाले मालिक दोनों के पास आय का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

6) राशन कार्ड या आवास (domecile) सर्टिफ़िकेट बनाते हुए भी आय प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।

7) सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्री या कम कीमत पर इलाज कराने के लिए भी इस प्रूफ का होना जरूरी है।

8) प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भी आय प्रमाण पत्र बनवाएं।

9) किसी आपदा के आने पर पीड़ितों को राहत राशि या अन्य चीज़ों को पाने के लिए आय प्रमाण पत्र चाहिए।

10) जो विधवाएं अपने पति के मरने के बाद सरकार द्वारा दी गयी पेंशन पाना चाहती हैं, उनके पास भी यह होना आवश्यक है

11) सरकारी आवास, होस्टल आदि पाने के लिए भी आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

इनके अलावा भी ऐसी कई जगहें होंगी जहां आपको अपने इनकम सर्टिफिकेट को दिखाना पड़ेगा।

कैसे बनवाएं

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको न तो किसी लाइन में लगना होगा न ही परेशान होना होगा। ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको इस तरह से अप्लाई करना है।

जरूरी दस्तावेज

आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:

  • ID प्रूफ- वोटर कार्ड, आधार या पैन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ- राशन कार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, ड्राइविंग लाइसेंस
  • बर्थडेट प्रूफ: स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाणपत्र
  • सेल्फ-डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट
  • अगर कहीं नौकरी करते हैं तो सैलरी स्लिप
  • अपनी आय की विस्तृत जानकारी

ऑनलाइन इस तरह से बनवाएं आय प्रमाण पत्र

  • सबसे पहले आपको आय प्रमाण पत्र बनवाने वाली वेबसाइट पर जाना होगा। हर प्रदेश की वेबसाइट इसके लिए अलग है जैसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए, महाराष्ट्र के लिए, मध्य प्रदेश के लिए इत्यादि।
  • इसी तरह से आपको अपने राज्य के लिए पोर्टल को चुनना होगा। इस बारे में आपको ऑनलाइन जानकारी मिल जायेगी। 
  • जब आप इस पोर्टल को क्लिक करेंगे तो आपको सिटीजन पोर्टल का पेज मिलेगा।
  • इस पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प मिल जाएगा।
  • अगर आप पहले से ही इस वेबसाइट के सदस्य हैं तो आप अपनी ID और पासवर्ड डाल कर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अगर आप नए सदस्य हैं तो पहले आपको इसका सदस्य बनना होगा। 
  • इसके लिए रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप को एक फॉर्म भरना होगा जैसे कि,
  1. आवेदक का नाम
  2. जन्म तिथि
  3. लिंग  
  4. आवासीय पता
  5. ज़िला
  6. मोबाइल नंबर
  7. इमेल ID
  8. सुरक्षा कोड
  • इन सबको भरने के बाद आपको नीचे दिए "सुरक्षित करें" बटन पर क्लिक करना है।
  • अगर कोई गलती हो गयी है तो नीचे दिए बटन ‘रिसेट’ पर क्लिक करके आप इस फॉर्म को फिर से भर सकते हैं।
  • सुरक्षित करने के बाद आपको आपकी ईमेल ID और फ़ोन पर आपका यूजर नाम और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
  • इसकी सहायता से आप लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद आपको एक नया पेज मिलेगा जहाँ आपको एक विकल्प नजर आएगा जिस पर

क्लिक करने के बाद आप आय प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • इस विकल्प को क्लिक करें और अप्लाई करने वाले फॉर्म को खोलें।
  • इस फॉर्म में अपनी जानकारी और आय के साधन की आपको पूरी जानकारी सही-सही देनी है।
  • जानकारी देने के बाद आपको अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स को भी यहां अपलोड करना है जैसे कि:
  1. अपना पहचान पत्र,
  2. आधार, वोटर और राशन कार्ड आदि।
  • जब आप अपने सारे डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें तो आपको नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी।
  • जिसके बाद आपको वहां बताया शुल्क जमा करना है।
  • इसके बाद आपकी आय प्रमाण पत्र का आवेदन पूरा माना जाएगा। 
  • कुछ दिन की प्रतीक्षा के बाद अकाउंटेंट की स्वीकृति के बाद आपको आय प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा ।
  • इस प्रमाण पत्र को आप अपने यूजर नाम और पासवर्ड की सहायता से ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसा की हमने बताया कि हर राज्य के इनकम सर्टिफिकेट बनाने का पोर्टल और तरीका एक दूसरे से थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए, उसी के अनुसार आप अप्लाई करें। इसके बारे में भी पूरी जानकारी आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।

ऑफलाइन आय प्रमाण पत्र बनाने का तरीका

  • आय प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आप ऑफलाइन यानी ऑफ़िस में जाकर खुद इसे बनवा सकते हैं।
  • सबसे पहले इनकम सर्टिफिकेशन आप्लिकेशन फॉर्म लें। 
  • उसमे बताई गयी अपनी सारी जानकारी भर लें। 
  • अपने गांव के पटवारी, तहसीलदार या पार्षद से इसे वेरीफाई करा लें।
  • अपने गांव के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • वहां अफ़सर ऑनलाइन आपके इनकम सर्टिफ़िकेट के लिए अप्लाई कर देंगे।
  • आपको अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स भी वहीं जमा करा देने हैं।
  • उनके आवेदन करने के बाद आपका CIDR ID बना दी जाएगी।
  • अफ़सर आपके सभी दस्तावेज भी अपलोड कर देंगे और फॉर्म सबमिट कर देंगे।
  • आपको फॉर्म के लिए फ़ीस भी देनी होगी, जिसकी रसीद आपको दे दी जाएगी।
  • इसके बाद यह फॉर्म तहसीलदार तक ऑनलाइन पहुंचेगा।
  • वो आपकी सभी जानकारी और दस्तावेजों को चेक करेंगे।
  • इसका आपको मैसेज भी आ जाएगा।
  • फिर आपका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए सात से दस दिन लग सकते हैं।
  • आपकी रसीद पर वो तिथि दी गयी होगी जिस दिन आपको यह प्रमाण पात्र मिलेगा।
  • इस दिन कॉमन सर्विस सेंटर जाए और अपना आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।

आय प्रमाण पत्र में महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसका देश के हर एक नागरिक के पास होना आवश्यक है। यह प्रमाण पत्र फ़ाइनेंशियल वर्ष मतलब इस साल के अप्रैल महीने से लेकर अगले साल के मार्च तक बनाया जाता है। हालाँकि इस प्रमाण पत्र को तहसीलदार प्रमाणित करते हैं लेकिन कुछ प्रदेशों में अफ़सर जैसे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट/ कलेक्टर, रेवेन्यू सर्किल ऑफिसर या सब डिविज़नल मजिस्ट्रेट आदि भी प्रमाणित कर देते हैं।

वैसे इसे ऑनलाइन अप्लाई करना और पाना भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसलिए अगर आपके पास इनकम सर्टिफ़िकेट नहीं है तो जो भी तरीका आपको आसान लगे, उसके अनुसार आज ही अप्लाई करें और अपना आय प्रमाण पत्र बनाना न भूले।

इसे भी पढ़ें:

  •  

15682914311568291431
Anu Sharma
अनु शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं लेकिन ब्लोग्स लिखने में उनकी खास रूचि है। हर पल कुछ सीखने की चाहत के साथ वो कई वेबसाइट्स के साथ काम कर चुकी हैं। फैशन, सेहत और आध्यात्मिकता जैसे विषय उनकी विशेषता है। हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने के कारण प्रकृति उन्हें अधिक आकर्षित करती है।


Share the Article :