मासिक धर्म के जल्दी या देर से लाने के असरदार घरेलू उपाय

Last updated 28 Aug 2019 . 1 min read



periods jaldi aane ya der se lane tarika periods jaldi aane ya der se lane tarika

सोचिये आपका अपने दोस्तों के साथ कही बाहर जाने का या ट्रिप पर जाने का प्लान बन रहा हो लेकिन आप अपनी पीरियड की समस्या के कारण नही जा पा रही हो। ऐसा बहुत बार होता हैं कि आपके पीरियड आने की तारिख आपके कही बाहर जाने के प्लान से मैच हो जाये। इसके अलावा आपको परिवार के किसी उत्सव, पार्टी या फंक्शन में जाना हो लेकिन फिर आपके ऊपर वही समस्या आ पड़ी हो। आपका वहा जाना भी आवश्यक होता है लेकिन साथ ही आपको शर्मिंदगी का डर भी बना रहता हैं।

लेकिन कैसा हो अगर आपके अपने मासिक धर्म को नियंत्रित करने का उपाय मिल जाये। इसलिये आपकी सुविधा के लिए ही आज हम आपको अपने मासिक धर्म को जल्दी लाने या फिर देर से लाने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएँगे जिन्हें जानकर आप आसानी से कही भी घूमने जा सकती है व आपको कोई दुविधा भी नही होगी।

समय से पहले पीरियड्स लाने के उपाय (Periods Jaldi Laane Ka Tarika)

#1. हीटिंग पैड का उपयोग करना (Use heating pad)

जब हम हीटिंग पैड का प्रयोग करते हैं तब आप अपनी मांसपेशियों को रिलेक्स कर सकते हैं जिससे रक्त का प्रवाह सही रूप से होता हैं। जब रक्त के प्रवाह में सुधार होता है तो इसके परिणामस्वरूप पीरियड्स जल्दी आते है।

#2. व्यायाम करें (Do exercise)

आपको अपने पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना सुबह की सैर पर भी जा सकती हैं। प्रतिदिन व्यायाम करने से आपके रक्त के प्रवाह में सुधर होता है जिससे पीरियड्स जल्दी आते हैं।

#3. पीरियड्स से पहले सेक्स करें (Having sex can sometimes prepone periods)

कभी-कभी सेक्स करने से पीरियड्स पहले आ सकते हैं। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि सेक्स करते समय आपको गर्भनिरोधक या कंडोम का इस्तेमाल करना होगा नहीं तो इससे गर्भधारण हो सकता है।

#4. पपीता एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाता है (Papaya increases extrogen level)

पीरियड्स को निश्चित समय से पहले लाने के लिए आपको दिन में कम से कम 2 बार पपीता खाना होगा। इससे एस्ट्रोजन लेवल बढ़ेगा और फिर आपके पीरियड्स जल्दी आएंगे।

#5. अदरक की चाय पिएं (Drink ginger tea)

अदरक सर्दी, खांसी जैसी कई समस्याओं का इलाज करने में हमारी बहुत मदद करता है। यदि आप अदरक की चाय पीती हैं तो आपके पीरियड्स जल्दी आ जायेंगे।

#6. जड़ी बूटियों का उपयोग करें (Herbs help in preponing periods)

आप अपने आहार में कुछ जड़ी बूटियों का उपयोग कर सकती हैं और पीरियड्स को समय से पहले ला सकती हैं। उनमें से कुछ हैं:

  • हल्दी: एक चम्मच हल्दी को पानी में उबालें। इसे दिन में दो या तीन बार पिएं।
  • सौंफ: सौंफ लें और इसे रोज सुबह खाएं। आप इसे खाली पेट ले सकती हैं।
  • जीरा: जीरा, गर्भाशय के संकुचन में मदद करता है और यह पीरियड्स को समय से पहले लाता है।
  • मेथी: आप इसे अपने भोजन में मिला सकती हैं या पानी में भी इसे उबाल सकती हैं।

#7. शरीर की गर्मी बढ़ाने के लिए खजूर खाएं (Dates increases body heat)

खजूर आयरन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जब आप खजूर खाते हैं तो इससे शरीर की गर्मी बढ़ती है जिससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाते है।

#8. तीन चीजों का मिश्रण (Try this)

ऐसी 3 चीज़े हैं जो आपके पीरियड्स के समय को बदल सकते हैं। गुड़, अदरक और कैरम को एक साथ मिलाकर लेने पर आपके पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

#9. विटामिन सी लें (Take Vitamin C)

विटामिन सी शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे आपके पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

#10. शीशम के बीज खाएं (Eat sesame seeds)

एक चम्मच शीशम के बीजों को सुबह-सुबह पानी के साथ खाएं या अपने खाने में बीजों को शामिल करें। इसे खाने से आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।

चिकित्सा सहायता लें

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने डॉक्टर से पीरियड्स के बारे में पूछें। यदि आप अपने पीरियड्स को निश्चित समय के बाद लाना चाहते है तो आपको अपने डॉक्टर से राय लेनी होगी। यदि आपको कोई अन्य समस्या है तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

एक निश्चित समय के बाद पीरियड लाने के उपाय (Period der se lane ka Tarika)

#1. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर के कई अच्छे प्रभाव हैं। आपको 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाना है और पीरियड्स आने से एक सप्ताह पहले इसे पीना है।

#2. चने की दाल का सूप (Gram lentils soup)

आपको चने की दाल को भूनना है फिर इसे पीसकर पाउडर बनाना है व स्टोर करके रखना है। अब इस पाउडर का सूप बनाएं और पीरियड आने से दस दिन पहले इसे ले।

#3. इमली का गूदा (Tamarind pulp)

यह स्वाद में तीखा होता है लेकिन यह आपके पीरियड्स को देर से ला सकता है। इसके लिए आप 10 ग्राम इमली को एक गिलास पानी में मिलाये, अब इसमें थोड़ी सी चीनी और थोड़ा नमक भी मिलाये। इमली को नरम बनाने के लिए इसे उबाले व इसका पानी पी ले।

#4. मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s earth)

जैसा कि हम जानते हैं कि फुलर की मिट्टी आपकी त्वचा के लिए अच्छी है व साथ ही यह आपके पीरियड्स को देरी से लाने का भी एक अच्छा तरीका है। आपको 1 लीटर पानी के साथ मुल्तानी मिट्टी का 25 ग्राम मिश्रण मिलाना होगा। आपको पीरियड्स आने से पहले एक सप्ताह तक दिन में 3 से 4 बार इस मिश्रण को पीना है।

#5. दालचीनी की चाय (Cinnamon tea)

दालचीनी स्वादिष्ट व आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी है व साथ ही यह आपके पीरियड्स को देरी से लाने में भी मदद करती है। इसके लिए एक कप पानी में दालचीनी मिलाएं और इसे उबालें। कुछ दिनों के लिए इस मिश्रण को पीएं।

#6. तरबूज खाएं (Eat watermelon)

ज्यादातर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। यह एक मीठा, गूदेदार फल है। इसे खाने से हम तरोताजा रहते हैं। यह स्वस्थ और स्वादिष्ट फल है। यह गर्मियों के मौसम का फल है और गर्मी में इसे खाने से आप अपने पीरियड्स के समय में देरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रतिदिन तरबूज से भरा हुआ एक कटोरा खाना होगा।

#7. मसालेदार खाना न खाएं (Avoid spicy food)

अगर आप अपने पीरियड्स को कम करना चाहते हैं तो आपको मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। जब आप मसालेदार खाना खाते हैं तो यह आपके शरीर की गर्मी को बढ़ाता है। इसलिए मसालेदार भोजन न खाएं और हल्का भोजन ही करें।

#8. खीरा खाएं (Eat cucumber)

जैसे हम गर्मी के मौसम में तरबूज खाते हैं, वैसे ही खीरा भी अच्छा होता है। इसका हमारे शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। आप खीरे का सलाद खा सकते हैं या इसे पानी में डालकर डिटॉक्स पानी बना सकते हैं। यह आपके पीरियड्स में देरी करने में आपकी मदद करेगा।

#9. पीरियड्स में देरी के लिए आम की छाल का उपयोग करें (Mango bark delays periods)

आम को फलों के राजा के रूप में जाना जाता है। इसके कई मेडिकल बेनिफिट्स हैं। आम के पेड़ की छाल का उपयोग करने से आपको अपने पीरियड्स में देरी हो सकती है। आपको 10 ग्राम आम की छाल के अर्क को एक कप पानी में मिलाकर फ्रिज में रखना होगा। आपको इस मिश्रण को एक दिन में कई बार खाना है।

चिकित्सा सहायता लें

जब आप अपने पीरियड को देर से लाने के उपाय करती हैं तो आपके शरीर में कई हार्मोनल परिवर्तन हो सकते हैं। अपने पीरियड्स को देर से लाने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए। कई हार्मोनल दवाएं हैं जो आपके पीरियड्स में देरी कर सकती हैं लेकिन ये दवाएं अपने डॉक्टर से बिना पूछे कभी ना ले।

हार्मोनल दवा हमारे मासिक धर्म चक्र पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। यह आपके जीवन में तनाव पैदा कर सकती है। इसके साथ ही यह आगे आपकी प्रजनन समस्याओं का कारण बनेगा। अगर आपको पीरियड्स से संबंधित कोई समस्या हो रही है तो अपने डॉक्टर से मिलें। कभी भी अपनी मर्जी से दवा न लें। यदि आप अपने पीरियड्स को देरी या जल्दी करने के लिए हर्बल तरीकों का उपयोग कर रहे हैं तो आपको धैर्य रखना होगा। इसके प्रभाव जल्दी नहीं होते हैं अपितु इसमें कुछ समय लगेगा।

पढ़ें हमारे और दूसरे हिंदी लेख ​- 


15669915251566991525
Gunveen Kaur
I am a homemaker, mother of two kids & I am passionate about content writing.


Share the Article :