बिजनेस एनालिस्ट कैसे बने?
बिजनेस एक ऐसी चीज़ है जिसमें लोग बहुत पैसा कमाते हैं। हालाँकि पिछले कुछ दशकों में जॉब अर्थात नौकरी करने का चलन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ा है लेकिन यह नौकरी मिलती भी है तो बिजनेस करने वालों के कारण। अब जो लोग बिजनेस करते हैं और उनका बिजनेस बड़ा होता चला जाता है तो उन्हें अपने यहाँ काम करने के लिए कई लोगों को रखना होता है।
अब इसी में एक महत्वपूर्ण काम होता है बिजनेस एनालिस्ट (Business analyst kaise bane) का। आज के समय में बिजनेस एनालिस्ट की मांग बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है क्योंकि ये बिजनेस एनालिस्ट किसी भी बिजनेस को बहुत तेज गति से आगे ले जाने में सक्षम होते हैं। खासतौर पर महिलाएं इस काम में बहुत तेजी के साथ अपना नाम बना रही हैं क्योंकि उनके अंदर बिजनेस को समझने के गुण होते हैं और वे उसी तरह योजनाबद्ध तरीके से काम करती हैं।
ऐसे में यदि आप भी बिजनेस एनालिस्ट बनने को इच्छुक (Business analyst kaise bante hain) हैं तो आज के इस लेख में हम आपको इसी विषय के बारे में ही संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
बिजनेस एनालिस्ट क्या होता है?
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि बिजनेस एनालिस्ट होता क्या है और इसका क्या कुछ काम होता है। तो बिजनेस एनालिस्ट उस व्यक्ति को कहा जाता (Business analyst kaise ban sakte hain) है जो किसी भी बिजनेस को अच्छे से समझकर उसको आगे ले जाने की एक योजना बनाता है।
एक तरह से दिए गए बिजनेस की पूरी कार्य प्रणाली को समझना, उसमें कब क्या कुछ होता है, उस बिजनेस के अंतर्गत किस तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं या सेवाएं दी जाती है, उसमें किस तरह की तकनीक का उपयोग किया जाता है, वहाँ किस किस तरह के लोग और किस किस टीम में काम करते हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाना होता है।
ज्यादातर बड़ी कंपनियां जैसे कि ग्लो एंड लवली, एचसीएल इत्यादि में एक से अधिक बिजनेस एनालिस्ट होते हैं लेकिन मध्यम या छोटे बिजनेस में एक या दो बिजनेस एनालिस्ट ही होते हैं। यह बिजनेस एनालिस्ट उस बिजनेस के डाटा को अच्छे से समझकर बिजनेस को आगे ले जाने की योजना बनाने का काम करते हैं। यह एक तरह से उस बिजनेस की पूरी टीम के साथ संपर्क बनाकर रखने का काम करते हैं।
बिजनेस एनालिस्ट कैसे बने?
अब बात करते हैं बिजनेस एनालिस्ट बनने के बारे (Business analyst kaise bane) में। यदि आपको बिजनेस के बारे में अच्छी जानकारी है और आप इसी में अपना करियर बनाने को इच्छुक हैं तो आज हम आपको बिजनेस एनालिस्ट बनने के लिए क्या कुछ करना होता है, उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
बिजनेस एनालिस्ट के लिए जरुरी स्किल्स
सबसे पहले बात करते हैं स्किल्स के बारे में। तो यदि आपको बिजनेस एनालिस्ट बनना है तो आपके अंदर कुछ स्किल्स का होना अति आवश्यक हो जाता है। यह स्किल्स हैं:
-
क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या समाधान क्षमता
-
कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स
-
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्किल्स
यह स्किल्स या कौशल बिजनेस एनालिस्ट को सही मार्ग पर तेज गति से आगे ले जाने में बहुत सहायक होती है। इसके अलावा आपको कुछ टेक्निकल स्किल्स का ज्ञान होना भी आवश्यक है। जैसे कि:
-
Excel, SQL, Tableau, Power BI जैसे टूल्स का ज्ञान
-
डेटा एनालिसिस और विज़ुअलाइज़ेशन स्किल्स
यदि आप बाजार में बिजनेस एनालिस्ट को काम करते हुए देखेंगे तो उन्हें इन सभी टेक्निकल स्किल्स का ज्ञान अवश्य ही होगा। ऐसे में आपको भी इन स्किल्स को सीखना होगा। यदि आप घर बैठे ही इन स्किल्स को सीखने को इच्छुक हैं तो इसके लिए विश्व प्रसिद्ध कंपनी ग्लो एंड लवली के द्वारा घर बैठे ही फ्री ऑनलाइन कोर्स की सुविधा दी जा रही है।
आप चाहें तो उनके कोर्स को घर बैठे कर सकते हैं। सबसे मजे की बात तो यह है कि यह आप अपने समय के अनुसार किसी भी दिन और समय में कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपसे कोई भी रूपया नहीं लिया जाएगा अर्थात यह आपके लिए एकदम फ्री है।
बिजनेस एनालिस्ट के लिए डिग्री
अब बात करते हैं बिजनेस एनालिस्ट बनने के लिए आवश्यक डिग्री की। वैसे तो आपके अंदर जरुरी स्किल्स है और काम करने का अनुभव भी है तो आपको ज्यादा समस्या नहीं होगी लेकिन यदि आप इसमें प्रोफेशनल डिग्री भी ले लेंगे तो यह आपको बड़ा काम दिलवाने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगी। ऐसे में आपको इन डिग्री को लेने की आवश्यकता है।
-
BBA, MBA, B.Tech, B.Com, या अन्य संबंधित डिग्री
-
बिजनेस एनालिसिस, डेटा साइंस या IT में कोई सर्टिफिकेशन
बिजनेस एनालिस्ट बनने के स्टेप्स
अब हम चरण दर चरण बिजनेस एनालिस्ट बनने के स्टेप्स के बारे में आपको बता देते हैं।
-
सबसे पहले तो आपको किसी इंस्टीट्यूट से अपनी स्किल्स को ग्रो करने या नई स्किल्स को सीखने की आवश्यकता है। इसके लिए आप ग्लो एंड लवली कंपनी की वेबसाइट पर जाकर कोर्स को कर सकते हैं।
-
इसी के साथ ही आपको मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से अधिकृत बिजनेस की डिग्री को लेने की आवश्यकता है। इसी डिग्री के सहारे ही आपको सही नौकरी मिल पाएगी।
-
आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए इन इंस्टीट्यूट से सर्टिफिकेट लेने की भी आवश्यकता है। इसके लिए ग्लो एंड लवली की ही वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन टेस्ट सीरीज मिल जाएगी। इसे सफलतापूर्वक पास करने पर आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
-
अब आपको किसी जगह पर इंटर्नशिप भी करनी होगी। इसमें आपका कॉलेज ही आपकी सहायता कर देगा और धीरे धीरे करके आपको इस फील्ड का आईडिया भी होता चला जाएगा।
-
अब जब आप बाहर निकलकर इस फील्ड में उतरेंगे तो धीरे धीरे करके आपका और लोगों के साथ भी संपर्क होगा। ऐसे में आपको अपना नेटवर्क बढ़ाने की आवश्यकता है।
-
अब आपको ऑनलाइन प्लेटफार्म सहित ऑफलाइन लोगों के साथ संपर्क करके अपने लिए नौकरी ढूंढने या काम देखने पर काम शुरू कर देना चाहिए।
-
जब आपको सही काम मिलने लगे तो आप उसे अपने रिज्यूमे में जोड़ते चले जाएं। इससे आप अन्य लोगों से भी काम लेना शुरू कर सकते हैं।
तो इस तरह से आप बिजनेस एनालिस्ट के रूप में अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते (Business analyst kaise bane) हैं और बहुत आगे तक जा सकते हैं।
अन्य संबंधित लेख:
