यूट्यूब से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका

Last updated 27 May 2022 . 1 min read



youtube se paise kaise kamaye in hindi, Youtube channel kaise banaye aur paise kaise kamaye, Apna YouTube Channel kaise banaye in Hindi youtube se paise kaise kamaye in hindi, Youtube channel kaise banaye aur paise kaise kamaye, Apna YouTube Channel kaise banaye in Hindi

यदि आप Youtube से पैसे कमाने का सोच रहे (YouTube Se Paise Kaise Kamaye 2021) है और आपको सही से जानकारी नही है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं। आज हम आपको Youtube का इस्तेमाल कर के पैसे कैसे अर्जित किये जाते है या इसका सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करे इत्यादि कई प्रश्नों के उत्तर देंगे।

वैसे तो इन्टरनेट पर बहुत से ऐसे चैनल है जिनकी सहायता से आप पैसे कमा सकते है किन्तु youtube एक ऐसा चैनल है जिससे लोगों को बहुत लाभ होता है। आप घर बैठे ही youtube से लाखों पैसे कमा सकते है।

Youtube ही क्यों चुनें? (Why to choose Youtube)

यदि आप इस शंका में हैं कि आपको youtube ही क्यों चुनना चाहिए व यह बाकियों से उत्तम क्यों है तो यह जान ले कि इसमें आपको पैसे लगाने की बहुत कम आवश्यकता (YouTube Se Paise Kaise Kamaye) पड़ेगी। साथ ही इसमें आपको वेबसाइट बनाने में आने वाला hosting व domain का खर्चा भी बचेगा।

साथ ही youtube पर आपको अपना चैनल बनाने, विडियो डालने, रजिस्टर करने इत्यादि किसी भी चीज़ के लिए पैसे देने की आवश्यकता नही है। यहाँ आपको सब चीज़े मुफ्त में करने को मिलेगी। सबसे पहले आपको youtube पर अपने काम से संबंधित एक चैनल बनाने की आवश्यकता पड़ेगी व उसके बाद आप उसमे विडियो अपलोड करने शुरू कर सकती (Apna YouTube Channel kaise banaye in Hindi) हैं।

Youtube पर चैनल कैसे बनायें? (Youtube channel kaise banaye aur paise kaise kamaye)

  • Youtube पर चैनल बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको Youtube पर जाकर अपनी ईमेल आईडी से लॉग इन करना होगा।
  • उसके बाद आपको दाई तरफ ऊपर की और स्थित अपने नाम वाले बटन icon पर क्लिक करना है फिर सेटिंग्स पर क्लिक करना है।
  • अब वहां क्लिक करने के बाद आपको Create a New Channel का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप क्लिक करे।
  • जब आप इस बटन पर क्लिक कर लेंगी तब आपको इसमें अपने काम के अनुसार एक शीर्षक चुनना होगा।
  • इसको चुनते ही आपका youtube चैनल बनकर तैयार है जिस पर आप विडियो बनाकर अपलोड कर सकते है।

क्यों है ना आसान Youtube पर चैनल बनाना?

Youtube चैनल पर विडियो अपलोड करना (Upload video on Youtube)

अब तक आपने youtube चैनल कैसे बनाया जाये, इसके बारे में सीखा। अब बारी आती है इस पर विडियो कैसे अपलोड की जाये। सबसे पहले तो आपको एक क्षेत्र चुनना होगा। यह क्षेत्र ऐसा चुने जिसमे आपकी विशेषता हो या रुचि हो। उदहारण के तौर पर कविता सुनाना या किसी कोर्स को बच्चों को पढ़ाना इत्यादि।

विडियो बनाकर आप उसे चैनल पर अपलोड कर सकती है जिसका icon आपको दाई तरह ऊपर की ओर मिल जायेगा। विडियो अपलोड करते समय या बनाते समय आप कुछ बातों का ध्यान रखें। आइये जानते है:

  • जब भी आप विडियो बनाये तब उसे एक दम साफ कैमरा से ही बनाये ताकि उसे देखने या सुनने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।
  • विडियो इतनी बड़ी नहीं होनी चाहिए कि यूजर बोर हो जाये या इतनी भी छोटी नही होनी चाहिए जिससे यूजर कुछ समझ ही ना पाए। आप विषय की आवश्यकता के अनुसार ही विडियो कितनी बड़ी होनी चाहिए, उसका ध्यान रखे।
  • जब विडियो बन कर तैयार हो जाये तब उसे youtube पर अपलोड करने के समय आप उसके शीर्षक या टाइटल को भी ध्यान से चुने क्योंकि एक यूजर शीर्षक को ही सबसे पहले देखता है।
  • विडियो को youtube पर अपलोड करते समय उसके बारे में सीमित व सरल शब्दों में सही जानकारी लिखनी चाहिए।
  • सही टैग्स का भी इस्तेमाल करे।

Youtube विडियो से पैसे कैसे कमायें? (Earn money from Youtube)

अब बारी आती है उन वीडियोस से आप पैसे कैसे कमा सकती है। youtube पर अपलोड विडियो से पैसे कमाने के कई साधन उपलब्ध है। आइये एक-एक करके उन्हें जानते है:

  • Youtube की policy के अनुसार एक निर्धारित सब्सक्राइबर व विडियो देखे जाने की एक निर्धारित सीमा हो जाने के बाद आप उस पर Google Adsense का इस्तेमाल कर सकते है। इसकी सहायता से Google Adsense आपकी वीडियोस पर ads दिखायेगा व एक निश्चित आय होने पर आपको भुगतान कर देगा।
  • आप ऐसी वीडियोस भी बना सकती है जिसमे आप विभिन्न कम्पनीज के उत्पादों को अपना रिव्यु दे सकती हैं या उनकी समीक्षा कर सकती हैं। इसके लिए वह कंपनी आपको पैसा भी देगी।
  • आप Affiliate Marketing के द्वारा भी पैसे कमा सकती है। इसमें आपको किसी कंपनी के उत्पाद के लिंक को अपनी विडियो की जानकारी पर डालना है व यदि यूजर उस लिंक से वह उत्पाद खरीदता है तो आपको भी उसमे से कुछ पैसे मिलेंगे कुछ कंपनियां जो इसकी सुविधा देती है जैसे कि Flipkart, SHECO, amazon इत्यादि।
  • आप sponsered वीडियोस का भी सहारा ले सकते है जिसे आप अपनी विडियो के शुरू में या बीच या अंत में कही डालकर अपलोड कर सकते है।

Youtube पर काम करते समय इन बातों का ध्यान रखें (Things to take care on Youtube)

  • जिस विषय को आपने चुना है आपको उससे हटकर विडियो बनाने का प्रयास आपके बने बनाये यूजर को खो सकता है। जैसे कि यदि आप डांस क्लासेज पर विडियो डालती है लेकिन किसी दिन आपने कोई कॉमेडी की विडियो डाली तो इससे यूजर का आप पर विश्वास कम होगा।
  • इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार कोई एक क्षेत्र चुने व उसी के अनुसार विडियो बनाये ताकि आपके दर्शक उसे पसंद करे।
  • विडियो को कही से आपने कॉपी ना किया हो। इससे Youtube की Copyright Policy का उल्लंघन होता है।
  • विडियो को अन्य सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, Instagram, WhatsApp इत्यादि पर भी शेयर करना ना भूलें।
  • अंत में आपका ध्यान मुख्यतया इस बात पर होना चाहिए कि आप हमेशा ऐसी वीडियोस बनाये जिससे वे नए-नए लोगो तक पहुंचे या यूजर उसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि आपके चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या लगातार बढ़ती रहे।

क्या अब भी आपके मन में कोई प्रश्न या शंका हैं? यदि हां, तो नीचे कमेंट करके आप हमसे संपर्क कर सकती है। हम आपकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके साथ ही आप SHECO Academy से जुड़ सकती हैं और एक बेस्ट सेलर बन सकती हैं।

SHECO

इसे भी पढ़ें:


16142401431614240143
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :

Download App

Get The App

Experience the best of SHEROES - Download the Free Mobile APP Now!