शुभ्रा: SHOPOnSHEROES पर सफल महिला (Shubhra Women Entrepreneurs In India)

Last updated 31 Dec 2021 . 1 min read



Safal Mahila Udyami Ki Jankari, Successful Women Stories In Hindi, Women Entrepreneurs On ShopOnSHEROES In Hindi, Shubhra Women Entrepreneurs In India Safal Mahila Udyami Ki Jankari, Successful Women Stories In Hindi, Women Entrepreneurs On ShopOnSHEROES In Hindi, Shubhra Women Entrepreneurs In India

SHOPOnSHEROES, महिलाओं को‌ सशक्त बनाने का एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां वित्तीय तौर पर मजबूती तो उन्हें मिलती है साथ ही मानसिक सहयोग भी मुहैय्या होता (Safal Mahila Udyami Ki Jankari) है। यह देश के अलग-अलग कोने से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

 

"मै पक्षी हूं अपने मजबूत हौसलों की

जो ठानूंगी वो करके दिखाऊंगी

नहीं देखना मुझे परेशानियों के जट्ठे को

मैं उसका हल खोज लाऊंगी"

 

आज मैं आपको बताने‌‌ जा रही हूं शुभ्रा मिश्रा के बारे में (Successful Women Stories In Hindi), जो SHOPOnSHEROES पर एक सफल महिला इंटरप्रेन्योर (Entrepreneurs On ShopOnSHEROES In Hindi) हैं। शुभ्रा पेशे से एक हिंदी टीचर हैं। इनका खुद का‌ एक कुकिंग यूं ट्यूब चैनल है। साथ ही दो बच्चों की जिम्मेदारी भी इन्होंने बख़ूबी निभाई है। जानते हैं शुभ्रा की सक्सेस स्टोरी और उनके कुछ ख़ास टिप्स।‌

शुभ्रा की पहली पसंद है SHECO 

शुभ्रा SHOPOnSHEROES पर SHECO partner हैं। इन्हें अपने‌ सारे कामों में सबसे पसंदीदा काम SHECO पर रीसेलिंग करना सबसे ज़्यादा पसंद है। शुभ्रा का मानना है कि SHOPOnSHEROES एक ट्रस्ट से युक्त प्लेटफार्म है। साथ ही महिलाओं से जुड़ा है। यहां कस्टमर और सेलर के बीच विश्वास का रिश्ता है और इस रिश्ते को जिम्मेदारीपूर्वक निभाना शुभ्रा को‌ बेहद पसंद है।

शुभ्रा के भीतर थी कुछ अलग करने की चाह

शुभ्रा पेशे से टीचर हैं। ये प्रोफेशन काफी अच्छा चल रहा था लेकिन शुभ्रा इतने में संतुष्ट नहीं थी उन्हें औरों से कुछ अलग और बेहतर करना था। इसके लिए उन्हें SHOPOnSHEROES सबसे बेहतर लगा और शुभ्रा ने शुरू कर दी अपनी खुद की शॉप।

ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की शॉप

 शुभ्रा की शॉप

शुभ्रा की शॉप का नाम SHUBHRA'S Online Store है। शुभ्रा की शॉप पर सारे प्रोडक्ट ऑर्गेनिक और नेचुरल हैं। शुभ्रा के मुताबिक सारे प्रोडक्ट्स मिलावट रहित हैं। शुभ्रा अपनी शॉप पर कई तरह के प्रोडक्ट्स रखती हैं। जिसमें ब्यूटी कॉस्मेटिक्स, हेल्दी स्नैक्स, कपड़े, होम डेकोरेटर, शूज आदि  कई सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।

खुद के रिव्यू से जीता कस्टमर का विश्वास

शुभ्रा अपनी शॉप पर बेचे जाने वाले प्रोडक्ट को खुद से इस्तेमाल करती हैं और उसके साइड इफेक्ट्स और फायदे अपने कस्टमर को बताती हैं। शुभ्रा का मानना है कि इससे वह अपने कस्टमर का विश्वास सही तौर पर जीत पाती हैं। जिससे प्रोडक्ट को सेल करने में उन्हें काफी आसानी होती है। शुभ्रा का सेल मंत्रा है 'पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें।'

शुभ्रा का सक्सेस मंत्र 

शुभ्रा के मुताबिक अगर सफलता प्राप्त करनी है तो बस लगे रहना होगा। किसी भी काम को आगे और आगे बढ़ाने के लिए हर दिन उस पर समय के साथ-साथ कोशिश करनी होगी कि हम इसे और आगे कैसे बढ़ाए। उस काम के प्रति लगन ही सफलता तक पहुंचाएगी।

साथ ही हर सुबह उस दिन के काम की लिस्ट बनाएं और रात को सोने से पहले चेक करें कि क्या मैंने अपने सारे काम सही ढंग से किए अथवा नहीं। अगर सही ढंग से किया है तो खुद अपनी पीठ थपथपाओ और आगे बढ़ते रहो। अपने काम के प्रति ईमानदारी भी सफलता तक पहुंचने का महत्वपूर्ण ज़रिया हैं।

ज्यादा सेलिंग के लिए शुभ्रा की टिप्स

शुभ्रा के मुताबिक किसी भी प्रोडक्ट को सेल करने के लिए ईमानदारी की बहुत जरूरत है। आपको अपने कस्टमर के प्रति ईमानदार होना ज़्यादा सेलिंग की पहली शर्त है।‌ साथ ही लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा कनेक्टिविटी आपके सेल को बढ़ाएगी। इसलिए सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की जरूरत होती है। ज्यादा सेलिंग के लिए प्रोडक्ट की क्वालिटी का अच्छा होना बहुत जरूरी है।

 

   SHEROES के प्रति विश्वास

   शुभ्रा 3 सालों से SHEROES से जुड़ी हुई हैं। शुभ्रा के मुताबिक SHEROES के बिना उनकी लाइफ अधूरी है।‌ इनके अनुसार ShopOnSheores एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आप अपनी स्किल के मुताबिक काम करके आगे बढ़ सकती हैं। और अगर आपने ठान लिया है तो ShopOnSheores पर 100% सक्सेस मिलना तय है।

साथ ही SHEROES एक ऐसा परिवार है जहां हर दिन कुछ नया काम होता। और महिलाएं अन्य दूसरी महिलाओं को उनके कामों के प्रति प्रोत्साहित करती हैं। इसकी खासियत यह है कि यहां पर मिलने वाले सभी प्रोडक्ट्स गुणवत्तापूर्ण होते हैं।

आप शुभ्रा भी की तरह SHOPOnSHEROES के ज़रिए अपनी एक नई पहचान बना सकती हैं। चाहे आप गृहिणी हों या अन्य किसी काम से जुड़ी हों। आप इस काम को बखूबी निभा सकती हैं। क्योंकि SHOPOnSHEROES  पर काम आपका अपना होगा। जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार समय में कर सकती  हैं। बस आपको जरूरत है तो सिर्फ लगन और मेहनत से काम करने की।

अन्य संबंधित लेखशिरीन: SHOPOnSHEROES पर सफल महिला -https://sheroes.com/articles/shireen-mullick-successful-women-entrepreneurs-stories-in-india-in-hindi/MTY3Njk=
SHECO के 10 ऐसे ब्रांड्स जो आपकी हेल्थ के लिए हैं सर्वोत्तम- https://sheroes.com/articles/sheco-health-and-wellness-brands-and-products-in-india-in-hindi/MTY3MDk=

 गीतिका एक सफल एंटरप्रेन्योर-https://sheroes.com/articles/geetika-parouha-successful-women-entrepreneurs-stories-in-india-in-hindi/MTY3Nzk=


default_user
आकांक्षा मिश्रा
मैं, आकांक्षा मिश्रा एक पत्रकार हूं। मुझे भिन्न-भिन्न विषयों पर लिखना, पढ़ना और अपनी आवाज़ में रिकार्ड करना पसंद है।


Share the Article :