ऐसी 10 चीज़े जो सफल होने के लिए हैं बहुत जरुरी

Published on 15 Feb 2022 . 1 min read



Safal Hone Ka Tarika, Safal Hone Ke Liye Kya Kare, Safal Hone Ke Upay, Safal Hone Ke Niyamhow to get success in life in hindi Safal Hone Ka Tarika, Safal Hone Ke Liye Kya Kare, Safal Hone Ke Upay, Safal Hone Ke Niyamhow to get success in life in hindi

आजकल कौन सफल नही होना चाहता? हर कोई चाहता हैं कि वह आगे बढ़ें और कुछ ना कुछ नया करे जिससे उसकी पहचान हर और (Safal Hone Ke Liye Kya Kare) हो लेकिन समस्या यह हैं की आखिर ऐसा क्या किया जाये जिससे सफलता हमारे कदम चूमे।

यदि आप भी इसी उलझन में (Safal Hone Ke Upay) हैं कि आखिर एक सफल व्यक्ति की क्या पहचान होती हैं तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान (Safal Hone Ke Niyam) करेंगे। इस लेख को पढ़कर आप जान पाएंगे कि एक सफल व्यक्ति की क्या पहचान होती है और हमे सफल होने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। आइए जाने।

सफल होने के नियम (Safal Hone Ka Tarika)

#1. लक्ष्य निर्धारित करे

सबसे पहले जो बात आती हैं वह हैं अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना क्योंकि यदि आपका कोई लक्ष्य ही नही होगा तो आप उसके लिए प्रयास कैसे करेंगे। जब आपका एक निर्धारित लक्ष्य होता हैं तो आप सही दिशा में प्रयास करते हैं और उसको पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं।

इसलिए सबसे पहले एक लक्ष्य निर्धारित अवश्य करे। यह महत्वपूर्ण नही हैं कि आपका लक्ष्य बड़ा ही हो, आप चाहे तो छोटे-छोटे लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। इसलिए शुरुआत चाहे छोटे लक्ष्य से की जा सकती हैं और फिर आगे चलकर बड़े लक्ष्य सोचे जा सकते हैं।

#2. प्लानिंग करे

अब जब आपने एक लक्ष्य निर्धारित कर लिया है तो बारी आती हैं कि उसको हासिल कैसे किया जाये। इसके लिए जरुरी हैं एक परफेक्ट प्लानिंग। आप प्लानिंग करने के लिए अपनों से बड़ो की सलाह ले सकते हैं या किसी टीचर या सीनियर का मार्गदर्शन भी इसमें काम आएगा।

प्लानिंग ऐसी होनी चाहिए कि आपको इसे पूरा करने में कोई समस्या ना हो या आपका मन ना भटके। इसलिए जो-जो आप कर सकते हैं वही इसमें शामिल करे। जो चीज़े जरुरी नही हैं उन्हें प्लानिंग का हिस्सा बनाकर समय बर्बाद ना करे।

#3. समय का सदुपयोग

बहुत बार ऐसा होता हैं कि हम बाकि सफल व्यक्तियों से बस इसलिए पीछे रह जाते हैं कि हमारे पास समय की कमी होती हैं। तो इस बात पर ध्यान दे कि एक दिन में जितने घंटे आपके पास हैं, उतने ही घंटे उस सफल व्यक्ति के पास हैं और उतने ही घंटे इस दुनिया के सबसे सफल व्यक्ति के पास हैं।

अंतर बस इतना हैं कि आप अपने समय का प्रबंधन किस प्रकार करते हैं। समय की कमी किसी के पास नही होती बल्कि समय को किस चीज़ में किस प्रकार इस्तेमाल किया जाये, यह महत्वपूर्ण होता हैं। इसलिए अनावश्यक चीज़ों से समय बचाकर और ध्यान को भटकने से रोककर आप अपना बहुत समय बचा सकते हैं और उसे सही चीज़ों में लगा सकते हैं।

#4. ऑनलाइन कोर्स करके

आजकल जब सबकुछ ऑनलाइन का ही जमाना हैं तो आप भी इसका इस्तेमाल अपना करियर बनाने और सफल होने में कर सकते हैं। यदि आप किसी चीज़ में खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं या कुछ नया सीखना चाहते हैं तो ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं।

बहुत सी कंपनियां ऑनलाइन कोर्स करवाने के प्लान देती हैं जैसे कि ग्लो एंड लवली कंपनी। इस कंपनी की खास बात यह हैं कि यह महिलाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवाती हैं और कोर्स पूरा करने पर उन्हें फ्री सर्टिफिकेट भी देती हैं जो उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद कर सकता हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर और ज्यादा जान सकते हैं।

#5. अपनी पसंद की चीज़े करे

कई बार ऐसा होता हैं कि आपको चीज़ तो कोई और पसंद हैं लेकिन आप करते कुछ और हैं। कहने का तात्पर्य यह हुआ कि आप किसी चीज़ में बहुत अच्छा कर सकते हैं और आपकी उसमे रुचि भी हैं लेकिन आप उस क्षेत्र में काम ना करके अपना सारा ध्यान किसी और क्षेत्र में लगाते हैं।

ऐसा करने से आप उस क्षेत्र में ना तो अच्छा कर पाते हैं और ना ही अपना 100 प्रतिशत दे पाते हैं। जबकि आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे तो यकीन मानिये इससे आपको बहुत फायदा होगा और आप सफल भी जल्दी होंगे। इसलिए हमेशा अपनी रुचि के अनुसार ही कार्य करे।

#6. असफलताओं से सीखें

इस बात को हमेशा ध्यान रखे कि सफलता हमेशा असफलताओं की सीढियों पर ही चढ़ कर मिलती हैं। ऐसा बहुत ही कम होता होगा कि किसी को पहले प्रयास में ही सफलता मिल जाए। दुनिया के सबसे सफल व्यक्तियों ने भी सफल होने से पहले बहुत बार असफलताओं का मुहं देखा होगा।

इसलिए अपनी असफलताओं से हार मानने या उन पर ध्यान ना देकर आप बहुत बड़ी गलती करेंगे। अपनी असफलताओं से हमेशा सीखने का प्रयास करेंगे तो बेहतर रहेगा। यही असफलताएं एक दिन आपको दुनिया का सबसे सफल इंसान बना देंगी।

#7. कभी रुके नही

कई बार ऐसा होता हैं कि हम असफलताओं से इतना डर जाते हैं कि अपने कदम ही पीछे खींच लेते हैं। तो इस बात का ध्यान रखे कि आप असली में असफल तब नही होते जब आप हारते हैं, आप असली में असफल तब होते हैं जब आप रुक जाते हैं या आगे बढ़ने का प्रयास नही करते।

धीरे-धीरे चलना कई गुणा बेहतर हैं रुक जाने से क्योंकि तब तो आप बिल्कुल भी आगे नही बढ़ेंगे लेकिन धीरे-धीरे ही चलकर आप एक दिन सफलता हासिल कर लेंगे। इसलिए कभी भी असफलताओं से घबरा कर या स्थिति को विपरीत देखकर रुके नही, बल्कि उनका सामना करते हुए आगे बढ़ते रहे।

#8. ऑनलाइन टेस्ट भी दे

प्रयास करते रहने के साथ-साथ यह भी जरुरी हैं कि आप समय-समय पर खुद का टेस्ट लेते रहे ताकि आपको अपने बारे में बेहतर तरीके से जानने और समझने का मौका मिले। इसके लिए भी आप ग्लो एंड लवली कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं और वह भी एकदम फ्री में।

इसके लिए आप बस इस लिंक पर क्लिक करे और देखिये ग्लो एंड लवली की टेस्ट सीरीज। आप अपनी पसंद व फील्ड के अनुसार कोई भी टेस्ट दे और जाने कि आपने कितना सुधार किया और किस-किस चीज़ में और सुधार की जरुरत हैं।

#9. दूसरों से भी सीखें

वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि अगर आप हमेशा अपनी असफलताओं से ही सीखते रहेंगे तो जिंदगी कम पड़ जाएगी। खुद की असफलताओं से सीखना अच्छी बात हैं लेकिन हमेशा नही। इसलिए दूसरों की असफलताओं और सफलताओं से भी सीखें और उनसे प्रेरणा ले।

ऐसा करके आपको बेहतर ढंग से काम करने और तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसलिए दूसरों से सीखने और आगे बढ़ने के लिए हमेशा तैयार रहे।

#10. जल्दबाजी में निर्णय ना ले

यह आपका सफर हैं, आपकी असफलता या सफलता हैं, आपका काम हैं तो आखिरी निर्णय भी आपका ही होना चाहिए लेकिन इसका यह अर्थ नही कि आप दूसरों की सुने भी नही। किसी भी चीज़ पर निर्णय लेने से पहले हमेशा अपनों से बड़ो, सीनियर, मित्रों इत्यादि की राय अवश्य ले। उनसे इस विषय पर गहनता से विचार-विमर्श करे और फिर ही कोई निर्णय ले।

निर्णय अंत में चाहे आपका हो लेकिन इसे जल्दबाजी में बिल्कुल ना ले। इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले इसे दूसरों के साथ शेयर करे और उनसे इस बारे में राय जाने। फिर कुछ समय ले और इसके परिणाम के बारे में सोचे। इसके बाद ही कोई निर्णय ले।

तो यह थे 10 ऐसे उपाय, जिन्हें अपने जीवन में अपना कर आप सफलता को हासिल कर सकते हैं और निरंतर आगे बढ़ते रह सकते हैं।


16449280401644928040
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :