फ्रीलान्स राइटर के रूप में 10 टिप्स

Published on 21 Oct 2022 . 1 min read



Freelance writer tips and tricks in Hindi, Freelance writing tips for beginners in Hindi, Freelance writing marketing tips in Hindi Freelance writer tips and tricks in Hindi, Freelance writing tips for beginners in Hindi, Freelance writing marketing tips in Hindi

जब से कोरोना नामक महामारी आई हैं तब से घर बैठे काम करने का चलन जिस तेजी के साथ बढ़ा हैं उतना शायद ही कोई अन्य काम बढ़ा हो। साथ ही आज के समय में हर चीज़ ऑनलाइन हो गयी हैं। हम कहते हैं ना कि गूगल पर हर चीज़ की (Freelance writer tips and tricks in Hindi) जानकारी हैं लेकिन यह जानकारी उसके पास आती कहां से हैं? दरअसल गूगल के खुद के पास कोई जानकारी नही होती हैं बल्कि वह तो जानकारी देने का बस एक माध्यम भर हैं।

इसे आप इस बात से समझिये। गूगल एक शोरूम हैं और वहां पर कई तरह की वेबसाइट उसकी दुकाने हैं। अब कोई भी व्यक्ति उस शोरूम में आकर संबंधित दुकान से जाकर सामान खरीदता हैं ठीक वैसे ही लोग गूगल पर अलग अलग वेबसाइट का कंटेंट पढ़ने के लिए आते (Freelance writing tips for beginners in Hindi) हैं। तो अब प्रश्न यह हैं कि गूगल के लिए यह कंटेंट लिखने का काम कौन करता हैं।

तो इसी में नाम आता हैं फ्रीलान्स राइटर या फुल टाइम राइटर का। फुल टाइम राइटर का अर्थ हुआ जो व्यक्ति उस कंपनी के लिए पूरा दिन काम करता हैं (Freelance writing marketing tips in Hindi) जबकि फ्रीलान्स राइटर कभी भी और कैसे भी अपना काम कर सकता हैं और वो भी एक से अधिक कंपनियों के लिए।

तो यदि आप भी फ्रीलान्स राइटर हैं या बनना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कई चीज़ों को ध्यान में रखना होगा। यहाँ हम यह कहना चाह रहे हैं कि यदि आप एक सफल फ्रीलान्स राइटर बनना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताई गयी कुछ बातों को गाँठ बाँध लेनी चाहिए ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। आइए एक एक करके इन सभी बातों के बारे में जान लेते हैं।

फ्रीलान्स राइटर के लिए 10 टिप्स (Freelance writer tips and tricks in Hindi)

यहाँ हम आपको फ्रीलान्स राइटर के लिए कुछ ऐसी टिप्स देंगे जो यदि आप याद रखेंगे तो ना तो आप कभी असफल होंगे और ना ही आपको कभी पीछे मुड़कर देखना होगा। तो आइए जाने फ्रीलान्स राइटर के रूप में आपको किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

#1. सबसे पहले तो आप अपने आप को पहचानने का काम करें। कहने का अर्थ यह हुआ कि बहुत सारे फ्रीलान्स राइटर यह सोचते हैं कि वह किसी भी विषय पर लिख सकते हैं फिर चाहे उन्हें किसी भी तरह का विषय दे दिया जाए। यहाँ हम यह कहना चाह रहे हैं कि इस दुनिया में लाखों तरह के विषय और हजारों तरह की श्रेणियां उपलब्ध हैं। ऐसे में यह संभव नही कि आप हर क्षेत्र में अच्छा कंटेंट लिख सके।

तो इसके लिए आप अपनी रुचि को पहचाने। जिस प्रकार एक सॉफ्टवेर इंजिनियर सभी तरह की भाषाओँ में कोडिंग नही कर सकता हैं और वह अपने लिए कुछ चुनिंदा भाषा ही चुनता हैं तो उसी तरह एक फ्रीलान्स कंटेंट राइटर को भी उसी तरह ही काम करना चाहिए।

#2. यदि आपको यह चुनने में समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं या आप अभी स्टार्टिंग स्टेज में हैं तो आपकी मदद करने के लिए ग्लो एंड लवली कंपनी आगे आई हैं। आपने अवश्य ही इस विश्व प्रसिद्ध कंपनी का नाम सुना होगा। यह कंपनी भारत समेत दुनियाभर के लगभग हर देश में व्यापार कर रही हैं। इनके द्वारा महिलाओं की सुंदरता पर खास ध्यान दिया जाता हैं।

तो वही अब यह कंपनी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की ओर अग्रसर हैं। इसी के तहत भारत सहित दुनिया की किसी भी महिला के लिए ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा मुफ्त कोर्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिसमें लेखन भी एक कोर्स हैं। आप चाहे तो इस लिंक पर क्लिक कर ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा उपलब्ध हर तरह के कोर्स को देख सकती हैं और अपने आप को पहचानने का काम कर सकती हैं।

#3. अब जब आप खुद को पहचान चुके हैं तो बारी आती हैं काम को लेने की। तो आप काम को लेने में इतनी हड़बड़ी ना दिखाए कि आप उसके लिए लाचार दिखे। आप हर जगह आवेदन करने की बजाए कुछ चुनिंदा जगहों पर आवेदन करें और उन्हें अपनी खूबियाँ बताये।

आपको यह दिखाना होगा कि आप किस क्षेत्र में अच्छे हैं और उसमे क्या कुछ करके दे सकते हैं। इसके लिए आप पहले से ही कुछ सैंपल तैयार रखेंगे तो ज्यादा सही रहेगा। इससे आपको काम मिलने में भी आसानी होगी।

#4. यह आवश्यक नही कि आपको पहली बार में ही काम मिल जाए। तो इसका अर्थ यह नही कि जब तक आपको काम ना मिले तब तक आप कुछ करें ही नही। आप अपने काम को कभी भी ना रुकने दे फिर चाहे यह आप फ्री में करें या किसी अन्य के लिए ट्रेनिंग के तौर पर या स्वयं के लिए ही।

#5. आप जिस भी भाषा में लिखते हो उस भाषा में आपका पारंगत होना आवश्यक हैं। फिर चाहे वह भाषा हिंदी हो या ओडिसी या गुजरती या मणिपुरी। आपको अपनी लेखन वाली भाषा में पूरी तरह से पारंगत होना ही पड़ेगा। अब जब आपका काम ही लिखने का हैं और आपको अपनी भाषा ही अच्छे से नही आती होगी तो फिर कैसे ही आप उसमे सही से काम कर पाएंगे। इसलिए स्वयं को अपने लेखन की भाषा में पारंगत करें।

#6. यह बहुत बड़ा भ्रम हैं कि हर फ्रीलान्स राइटर को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। यह अंतरराष्ट्रीय भाषा अवश्य हैं लेकिन आवश्यक नही। यदि आप कन्नड़ भाषा के लेखक हैं और आपको अंग्रेजी नही भी आती हैं तो कोई बात नही। लेखक की भाषा के लिए केवल उसकी लेखन वाली भाषा को ही देखा जाता हैं ना कि विदेशी अंग्रेजी भाषा को।

#7. फ्रीलान्स राइटर के रूप में आपसे यह आशा की जाती हैं कि आप अपना कंटेंट संपूर्ण रूप से अपनी ही भाषा में लिखे। यदि आप अपना कंटेंट कही ओर से कॉपी करते हैं तो यह आपके करियर के रूप में एक धब्बा होगा। आपके द्वारा लिखा जाने वाला हर एक शब्द व पंक्ति आपके द्वारा बनाई गयी हो।

#8. फ्रीलान्स राइटर के रूप में आपको इतना काम नही पकड़ना चाहिए कि आप अपने पहले के क्लाइंट के साथ धोखा करें या उसके साथ कुछ गलत करें या कंटेंट की गुणवत्ता को गिरा दे। हमेशा उतना ही काम ले जितना आप कर सकते हैं।

#9. कंटेंट लिखते समय उसकी गुणवत्ता पर अवश्य ध्यान दे क्योंकि यही वो चीज़ होगी जो आपके दर्शकों को बांधे रखेगी। यदि आप बोरिंग या अरूचिकर कंटेंट लिखते हैं तो अवश्य ही आप ज्यादा समय तक लोगों को आकर्षित नही कर पाएंगे।

#10. आप चाहे जिस भी भाषा में कंटेंट लिखे या फ्रीलान्स राइटर का काम करें लेकिन आपको यह देखना होगा कि आप उसमे भाषा की गलतियाँ ना करें। फिर चाहे वह व्याकरण की गलतियाँ हो या शब्दों की या पंक्ति बनाने की या कुछ और।

तो इस तरह एक फ्रीलान्स राइटर के रूप में आपको हमारे द्वारा बताई गयी सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। यदि आपको कभी लगता हैं कि आपको स्वयं में सुधार की आवश्यकता हैं तो इसके लिए भी आप ग्लो एंड लवली कंपनी की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए भी ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा एक टेस्ट सीरीज का निर्माण किया गया हैं।

आप बस इस लिंक पर क्लिक कर ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा उपलब्ध सभी तरह की टेस्ट सीरीज को देख सकते हैं और स्वयं का परिक्षण कर सकते हैं। साथ ही आपको यह जानकर आश्चर्य और खुशी दोनों होगी कि यदि आप यह टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं तो ग्लो एंड लवली कंपनी की ओर से आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और वो भी एकदम फ्री। तो तैयार हैं आप? यदि हां तो नीचे टिप्पणी करने हमें अवगत अवश्य करवाएं।


16663480711666348071
लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।


Share the Article :